अंतराज्यीय सेक्स रैकेट का पर्दाफाश , यूपी , दिल्ली और पंजाब की 05 कॉलगर्ल सहित सात गिरफ्तार

देश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
अंतराज्यीय सेक्स रैकेट का पर्दाफाश , यूपी , दिल्ली और पंजाब की 05 कॉलगर्ल सहित सात गिरफ्तार
महेंद्रगढ़ 08 नवंबर 2023 - हरियाणा के महेंद्रगढ़ पुलिस ने एक होटल पर छापेमारी कर सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है. पुलिस ने होटल से 5 युवतियां समेत सात लोगों को हिरासत में लिया है. पुलिस के मुताबिक, सेक्स रैकेट में शामिल युवतियां दिल्ली , गुड़गांव और अन्य राज्यों से हैं. इन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है. मामले में अभी दो-तीन गिरफ्तारी और हो सकती हैं।

दरअसल, मामला नारनौल रोड पर स्थित राव होटल का है. पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि राव होटल में बाहर से लड़कियां बुलाकर देह व्यापार करवाया जा रहा है. इसी सूचना के आधार पर DSP नारनौल के नेतृत्व में छापेमारी के लिए टीम का गठन किया गया।

पुलिस ने होटल में फर्जी ग्राहक भेजा और सौदा तय होने के बाद इशारा मिलते ही पुलिस ने होटल में रेड डाल दी. पुलिस ने मौके से रिसेप्शन पर बैठे युवक , होटल संचालक और 5 युवतियों को हिरासत में ले लिया. इसके बाद उन्हें पुलिस थाना शहर महेंद्रगढ़ लाया गया।

मामले में जानकारी देते हुए DSP जितेंद्र कुमार ने बताया कि उन्हें लगातार होटल में देह व्यापार की शिकायत मिल रही थीं. गुप्त सूचना पर होटल में छापेमारी की गई थी. होटल मालिक , रिसेप्शन पर बैठे युवक और पांच युवतियों को हिरासत में लिया गया है।

हिरासत में ली गई युवतियां गुड़गांव , दिल्ली , पंजाब और उत्तर प्रदेश सहित अन्य राज्यों से है. सभी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. सभी से पूछताछ की जा रही है. अन्य लोगों के नाम भी सामने आने की संभावनाएं हैं।

ताज़ा समाचार

सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH