पति से ज्यादा प्यारा लगा प्रेमी , अवैध संबंध को बचाने के लिए पत्नी ने खुद ही उजाड़ दिया मांग का सिंदूर

उत्तर प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
पति से ज्यादा प्यारा लगा प्रेमी , अवैध संबंध को बचाने के लिए पत्नी ने खुद ही उजाड़ दिया मांग का सिंदूर
बिजनौर 06 नवंबर 2023 - बिजनौर में पति-पत्नी के रिश्ते को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है. यहां अवैध संबंध में रोड़ा बन रहे पति को पत्नी ने मौत के घाट उतार दिया. पुलिस ने बिजनौर के चर्चित राजेश कश्यप हत्याकांड का खुलासा कर दिया है. पुलिस के मुताबिक हत्या को अंजाम देने में पत्नी की भूमिका थी. वारदात को अंजाम देने में तीन लोग शामिल थे. पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है. पत्नी वारदात के बाद से फरार है. आरोपियों से पूछताछ जारी है।

बताया जाता है कि राजेश कश्यप की पत्नी रीता और फईम नामक शख्स के बीच अवैध संबंध था। पत्नी के अवैध संबंध की जानकारी होने पर पति ने विरोध किया. उसने पत्नी के प्रेमी फईम को घर आने से मना कर दिया. इस बात से महिला और उसका प्रेमी नाराज हो गए. उन्होंने राजेश को रास्ते से हटाने की योजना बना ली।

पुलिस ने बताया कि फईम ने नापाक मंसूबे में दोस्त सुरेश और प्रेमिका रीता को शामिल किया. शुक्रवार को तीनों ने मिलकर राजेश की कथित तौर पर दुपट्टे से गला घोंटकर हत्या कर दी। तफ्तीश के दौरान पुलिस ने फईम और सुरेश को शनिवार को हिरासत में लिया. पूछताछ में फईम ने राजेश की पत्नी रीता से अवैध संबंध की बात कबूली है।

उसने पुलिस को बताया कि प्रेमिका के घर पर आने से पति ने रोक लगा दी थी. कोतवाली प्रभारी राजीव चौधरी ने बताया कि फरार पत्नी को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है. पुलिस को दुपट्टा, पर्स और मोबाइल मिला है. माना जा रहा है कि दुपट्टा वारदात में इस्तेमाल में किया गया होगा।

ताज़ा समाचार

सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH