आटा चक्की में महिला की रेप के बाद हत्या , 20 साल की बेटी के सामने दिया वारदात को अंजाम

उत्तर प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
आटा चक्की में महिला की रेप के बाद हत्या , 20 साल की बेटी के सामने दिया वारदात को अंजाम
बांदा  03 नवंबर 2023 - उत्तर प्रदेश के बांदा में गिरवां थाना अंतर्गत पतौरा गांव में मंगलवार को एक आटा चक्की में अनुसूचित जाति की महिला की लाश तीन टुकड़ों में कटी हुई पाई गई थी। चक्की मलिक ने चक्की के शाफ्ट में महिला के फंस जाने से मौत का कारण बताया था लेकिन मृतका की बेटी ने बलात्कार करने के बाद धारदार हथियार से शरीर के तीन टुकड़े करने का आरोप लगाया है।

घटना के बाद राजकुमार शुक्ला ने पुलिस को बताया था कि महिला उनके घर पर चक्की पर गोबर से लिपाई करने आई थी। सवेरे लिपाई करके चली गई थी। शाम को वह अपना तसला लेने आई थी जो चक्की के पास रखा था। इसे उठाते समय वह चक्की के शाफ्ट में फंस गई। इससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई। इसमें अभी तक पुलिस भी आरोपी के कथन की पुष्टि कर रही है। पुलिस का भी स्पष्ट कहना है कि प्रथमदृष्टया यह दुर्घटना का मामला है।

वहीं मृतका की 20 साल की बेटी ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया, 'मंगलवार को दोपहर 2 बजे उसकी मां राजकुमार शुक्ल के घर में लगी आटा चक्की में मिट्टी की लिपाई करने के लिए गई थी। उसके जाने के कुछ देर बाद लगभग 2.15 बजे मैं वहां पहुंची तो देखा आटा चक्की का दरवाजा अंदर से बंद था। दरवाजा खुलवाने के लिए मैंने दरवाजा खटखटाया, तभी मेरी मां की अंदर से चीख सुनाई पड़ी। तब मैंने और जोर से दरवाजा खटखटाया लेकिन दरवाजा नहीं खुला। काफी देर तक में दरवाजे पर खड़ी होकर दरवाजा खोलने की गुहार लगाती रही।

करीब आधा घंटे बाद दरवाजा खुला। दरवाजा खुलते ही राजकुमार शुक्ला का भाई बउवा शुक्ला निकला। उसके मुंह से शराब की गंध आ रही थी। अंदर जाकर देखा तो राजकुमार शुक्ला, रामकृष्ण शुक्ला और राजकुमार का भाई बउवा शुक्ला वहां मौजूद थे। मां के शरीर के तीन टुकड़े चक्की में पड़े थे। मां के शरीर में कपड़े भी नहीं थे।

ताज़ा समाचार

सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH