छत्तीसगढ़ - भाजपा के हेलीकॉप्टर से अपने निर्वाचन क्षेत्र पँहुचे कांग्रेस विधायक , मची राजनीतिक खलबली

सरगुजा , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - भाजपा के हेलीकॉप्टर से अपने निर्वाचन क्षेत्र पँहुचे कांग्रेस विधायक , मची राजनीतिक खलबली
अंबिकापुर  30 अक्टूबर 2023 -  सामरी से कांग्रेस विधायक चिंतामणि महाराज भाजपा के हेलीकाप्टर से कुसमी कालेज मैदान पहुंचे। यहां चिंतामणि महाराज का उनके समर्थकों के साथ भाजपा नेताओं ने स्वागत किया। इस राजनैतिक घटनाक्रम से चिंतामणि महाराज के भाजपा प्रवेश की संभावना बढ़ गई है। चिंतामणि महाराज के परिवार के सदस्यों के साथ श्रीकोट में हेलीकाप्टर से आने की अनुमति भाजपा बलरामपुर उपाध्यक्ष ओमप्रकाश सोनी ने ली थी।

फिर इसी अनुमति के आधार पर छतीसगढ़ में भाजपा नेताओं द्धारा उपयोग किए जा रहे हेलीकाप्टर से चिंतामणि महाराज हेलीकाप्टर से कुसमी पहुंचे। भाजपा के उच्च पदस्थ सूत्रों की मानें तो चिंतामणि महाराज इसी महीने की 31 तारीख को अंबिकापुर में भाजपा प्रवेश करेंगे। इस दौरान भाजपा के प्रदेश प्रभारी ओमप्रकाश माथुर भी शामिल होंगे।

भाजपा की ओर से उन्हें सरगुजा लोकसभा सीट से प्रत्याशी बनाने का आफर दिया गया था जबकि चिंतामणि महाराज ने अंबिकापुर सीट से भाजपा की टिकट देने की मांग रखी थी हालांकि चिंतामणि के इस शर्त को भाजपा ने स्वीकार नहीं किया और नए प्रत्याशी को अंबिकापुर सीट से प्रत्याशी घोषित कर दिया। 

इस राजनैतिक घटनाक्रम के बीच कांग्रेस के किसी पदाधिकारी द्वारा चिंतामणि महाराज के लिए हेलीकाप्टर उतारने की अनुमति नहीं लेना ... भाजपा के हेलीकॉप्टर से चिंतामणि महाराज का कुसमी आना इस बात को हवा दे रहा है कि भाजपा अब उनके संपर्क में हैं।

ताज़ा समाचार

सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH