डिप्टी सीएम TS सिंहदेव ने CM बघेल के साथ मंच साझा करने से किया इंकार , जाने क्या है वजह

सरगुजा , 29/10/2023 5:58:43 AM
Anil Tamboli
डिप्टी सीएम TS सिंहदेव ने CM बघेल के साथ मंच साझा करने से किया इंकार , जाने क्या है वजह
अंबिकापुर 29 अक्टूबर 2023 - मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शुक्रवार को अंबिकापुर में कांग्रेस प्रत्याशियों के नामांकन दाखिल कराने पहुंचे थे। यहां डिप्टी सीएम TS सिंहदेव , खाद्य मंत्री अमरजीत भगत और लुंड्रा विधायक डॉक्टर प्रीतम राम के नामांकन दाखिले के बाद ऐसा नजारा देखने को मिला।

दरअसल नामांकन दाखिले के बाद सीएम भूपेश बघेल को तीनों प्रत्याशियों के साथ आमसभा को संबोधित करना था। लेकिन डिप्टी सीएम TS सिंहदेव ने सभा में मंच साझा करने से सीधे इंकार कर दिया। मुख्यमंत्री के कहने के बाद भी सिंहदेव ने सभा का खर्च खाते में जुड़ने का हवाला देकर खुद को इस सभा से अलग कर लिया। 

दरअसल नामांकन दाखिल के लिए CM भूपेश बघेल अंबिकापुर पहुंचे हुए थे। यहां नामाकंन दाखिले के बाद सीएम आमसभा को संबोधित कर कांग्रेस प्रत्याशियों के पक्ष में माहौल तैयार करने की तैयारी थी। लेकिन आम सभा में पहुंचने से पहले ही डिप्टी सीएम सिंहदेव ने आम सभा में शामिल होने पर इंकार कर दिया।

TS सिंहदेव का कहना था सुबह से शाम तक चुनाव आयोग की टीम उनके पीछे-पीछे घुम रही है, और उनके खाते में चुनावी खर्च को जोड़ते जा रही है। ऐसे में यदि वे सभा में मंच साझा करते है तो फिर से खर्चा खाते में जुड़ जाएगा। इस दौरान सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि सभा का खर्चा तीनों प्रत्याशियों में बराबर बंटेगा और अगर आप वहां नहीं चलेंगे तो संदेश अच्छा नहीं जाएगा। इस बातचीत के बाद सभी नेता एक साथ आमसभा के लिए रवाना हो गये। लेकिन डिप्टी सीएम सिंहदेव ने मुख्यमंत्री के साथ मंच साझा करने दूरी बना ली। 

इस राजनीतिक घटनाक्रम का विडियों सामने आने के बाद अब डिप्टी सीएम का CM के साथ मंच साझा न करना चर्चा का विषय बना हुआ है। राजनीतिक गलियारे में अब ये चर्चा है कि डिप्टी सीएम ने वाकई में चुनावी खर्च के डर से सीएम के साथ मंच साझा नही किया या फिर मंच साझा नही करने के पीछे कोई और वजह है ? खैर वजह जो भी हो….लेकिन अंबिकापुर में जिस तरह से डिप्टी सीएम ने सीएम के चुनावी मंच से खुद को किनारा किया और फिर बगैर माइक के ही मुख्यमंत्री को आम सभा को संबोधित करना पड़ा।

ताज़ा समाचार

भारत मे कॉकरोच जनता पार्टी की आंधी, देश की सबसे बड़ी पार्टी भाजपा को पीछे छोड़ बना NO-1
भारत मे कॉकरोच जनता पार्टी की आंधी, देश की सबसे बड़ी पार्टी भाजपा को पीछे छोड़ बना NO-1
छत्तीसगढ़ - अपनी पत्नी को आई लव यू बोलना पति को पड़ा भारी, नाराज साले ने दोस्तो के मिलकर..
छत्तीसगढ़ - अपनी पत्नी को आई लव यू बोलना पति को पड़ा भारी, नाराज साले ने दोस्तो के मिलकर..
नशे के गिरफ्त में सक्ती के युवा, गुमटी, दवाई दुकान और इलेक्ट्रॉनिक दुकानों तक मे बिक रही है नशे का सामान, पुलिस बेखबर
नशे के गिरफ्त में सक्ती के युवा, गुमटी, दवाई दुकान और इलेक्ट्रॉनिक दुकानों तक मे बिक रही है नशे का सामान, पुलिस बेखबर
छत्तीसगढ़ - पति और पत्नी के आपसी विवाद का फायदा उठा कर दोस्त ने महिला को बनाया हवस का शिकार
छत्तीसगढ़ - पति और पत्नी के आपसी विवाद का फायदा उठा कर दोस्त ने महिला को बनाया हवस का शिकार
छत्तीसगढ़ - पुल के ऊपर से नदी में छलांग लगाकर युवराज ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पुल के ऊपर से नदी में छलांग लगाकर युवराज ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
इस तारीख से शुरू हो रहा है नौतपा, आसमान से बरसेगी आग, जाने क्या है नौतपा का मतलब
इस तारीख से शुरू हो रहा है नौतपा, आसमान से बरसेगी आग, जाने क्या है नौतपा का मतलब
चाचा की गैरमौजूदगी में भतीजे ने चाची को बनाया हवस का शिकार, CCTV में कैद हुई वारदात
चाचा की गैरमौजूदगी में भतीजे ने चाची को बनाया हवस का शिकार, CCTV में कैद हुई वारदात
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - 56 ग्राम पंचायतों के सरपंचों ने दिया सामूहिक इस्तीफा, जिला प्रशासन में मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - 56 ग्राम पंचायतों के सरपंचों ने दिया सामूहिक इस्तीफा, जिला प्रशासन में मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ में सूर्यदेव का कहर, पारा हुआ 45 डिग्री के पार, 05 दिनों तक लू चलने का अलर्ट
छत्तीसगढ़ में सूर्यदेव का कहर, पारा हुआ 45 डिग्री के पार, 05 दिनों तक लू चलने का अलर्ट
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार मालवाहक ने बाईक सवारो को मारी टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार मालवाहक ने बाईक सवारो को मारी टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH