युवा IPS अधिकारियों को पी एम मोदी की नसीहत , सिंघम बनने का ना करे प्रयास ,,

देश , 06-09-2020 4:35:30 PM
Anil Tamboli
युवा IPS अधिकारियों को पी एम मोदी की नसीहत , सिंघम बनने का ना करे प्रयास ,,
नई दिल्ली 06 सितम्बर 2020 - प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नए युवा आईपीएस अधिकारियों को सलाह दी है कि 'सिंघम' की तरह फिल्मों से प्रभावित न हों. उन्होंने कहा कि कुछ पुलिसकर्मी पहले दिखावा करने में लग जाते हैं और पुलिसिंग के मुख्य पहलू की अनदेखी कर देते हैं. उन्होंने कहा, “कुछ पुलिसकर्मी जो नयी ड्यूटी पर पहुंचते हैं वह ‘सिंघम' जैसी फिल्मों को देखकर दिखावा चाहते हैं. लोगों को डराना चाहते हैं और असामाजिक तत्वों को मेरा नाम सुनकर ही कांपना चाहिए, यह उनके दिल और दिमाग पर छा जाता है और इसकी वजह से जिन कामों को किया जाना चाहिए वह पीछे छूट जाते हैं.”

सरदार वल्लभभाई पटेल राष्ट्रीय पुलिस अकादमी में 2018 बैच के प्रोबेशनल्स आईपीएस अधिकारियों को ऑनलाइन संबोधित कर रहे प्रधानमंत्री मोदी ने शुक्रवार को इन अधिकारियों को चेताया भी कि किसी तरह के गलत कृत्य में शामिल न हों.

कोरोना महामारी में पुलिस बलों की प्रशंसा करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि कोरोना वायरस महामारी के दौरान पुलिस का मानवीय चेहरा नजर आया और सुरक्षाकर्मियों ने सराहनीय काम किया. मोदी ने कहा कि कोरोना वायरस संकट के समय पुलिस ने लोगों को जागरुक करने के लिये गाने गाए, गरीबों को भोजन उपलब्ध कराया और मरीजों को अस्पताल पहुंचाने का काम किया. उन्होंने कहा कि लोग इन दृश्यों के गवाह बने. कोरोना वायरस के दौरान, मानवता ने खाकी वर्दी के जरिये काम किया.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आतंक प्रभावित प्रदेश जम्मू-कश्मीर के लोगों की प्रशंसा करते हुए कहा कि माओं और बच्चों के साथ मिलकर महिला पुलिसकर्मी युवाओं को 'गलत रास्ते' पर जाने से रोक सकती हैं. उन्होंने आगे कहा, 'हमारी महिला पुलिस अधिकारी प्रभावी रूप से ऐसा कर सकती हैं. हमारा महिला बल माओं को शिक्षित करने में और उनके बच्चों को वापस लाने में प्रभावी रूप से काम कर सकता है. मुझे विश्वास है कि अगर आप शुरुआती चरण में ही ऐसा करते हैं तो हम अपने बच्चों को गलत रास्तों पर जाने से रोक सकते हैं।

ताज़ा समाचार

जांजगीर चाम्पा - शराब पीकर ड्यूटी करना प्रधान आरक्षक अजय सिंह को पड़ा भारी, SP ने किया सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - शराब पीकर ड्यूटी करना प्रधान आरक्षक अजय सिंह को पड़ा भारी, SP ने किया सस्पेंड
छत्तीसगढ़ - तालाब में युवक की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - तालाब में युवक की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ में एक और बड़ा हादसा, ट्रक ने बस को पिछे से मारी टक्कर, हादसे में 05 लोगो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ में एक और बड़ा हादसा, ट्रक ने बस को पिछे से मारी टक्कर, हादसे में 05 लोगो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - होली में रंग लगाने के बहाने 19 साल की युवती के साथ गैंगरेप, घर मे घुसकर चार आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ - होली में रंग लगाने के बहाने 19 साल की युवती के साथ गैंगरेप, घर मे घुसकर चार आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ - अनमोल ट्रेवल्स की बस अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में 06 यात्रियों की मौत, दर्जनों यात्री घायल
छत्तीसगढ़ - अनमोल ट्रेवल्स की बस अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में 06 यात्रियों की मौत, दर्जनों यात्री घायल
सारागांव से सक्ती के बीच चौथी रेल लाईन का परीक्षण आज, हाईस्पीड से दौड़ेगी ट्रेन, पटरी से दूर रहने की अपील
सारागांव से सक्ती के बीच चौथी रेल लाईन का परीक्षण आज, हाईस्पीड से दौड़ेगी ट्रेन, पटरी से दूर रहने की अपील
भारतीय वायु सेना का सुखोई Su‑30MKI फाइटर जेट क्रैश, हादसे में दो पायलटों की मौत
भारतीय वायु सेना का सुखोई Su‑30MKI फाइटर जेट क्रैश, हादसे में दो पायलटों की मौत
बड़ी खबर - बंगाल, बिहार और महाराष्ट्र सहित इन 07 राज्यो के राज्यपाल बदले, देखे किसे मिली कंहा की जिम्मेदारी
बड़ी खबर - बंगाल, बिहार और महाराष्ट्र सहित इन 07 राज्यो के राज्यपाल बदले, देखे किसे मिली कंहा की जिम्मेदारी
सक्ती - सरपंच पति पर लगा लूट, आगजनी और हिंसा भड़काने का आरोप, पीड़ित पक्ष ने दर्ज कराई FIR
सक्ती - सरपंच पति पर लगा लूट, आगजनी और हिंसा भड़काने का आरोप, पीड़ित पक्ष ने दर्ज कराई FIR
आज का राशिफल, दिनांक 06 मार्च 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 06 मार्च 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH