पूर्व प्रधानमंत्री का 68 साल की उम्र में हार्टअटैक से मौत , देश मे शोक की लहर

सरगुजा , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
पूर्व प्रधानमंत्री का 68 साल की उम्र में हार्टअटैक से मौत , देश मे शोक की लहर
नई दिल्ली 27 अक्टूबर 2023 - चीन के पूर्व प्रधानमंत्री ली केकियांग (Li Keqiang) का शुक्रवार को निधन हो गया है. वह 68 वर्ष के थे. चीन के सरकारी मीडिया के मुताबिक केकियांग का दिल का दौरा पड़ने से निधन हुआ है।

चीन के सरकारी टीवी चैनल सीसीटीवी ने बताया कि ली केकियांग पिछले कुछ समय से शंघाई में छुट्टियां मना रहे थे. उन्हें 26 अक्टूबर को अचानक दिल का दौरा पड़ा. उन्हें बचाने का हरसंभव प्रयास किया गया लेकिन 27 अक्टूबर को उनका निधन हो गया।

साल 2022 में रिटायर होने तक वह चीन की सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी (सीसीपी) के दूसरे सबसे शक्तिशाली शख्स थे. 2012 और 2022 के बीच पार्टी की पोलितब्यूरो के सदस्य के तौर पर वह चीन के शीर्ष इकोनॉमिक अधिकारी भी रह चुके हैं. उन्होंने बाजार सुधारों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

चीन की प्रतिष्ठित पेकिंग यूनिवर्सिटी से पढ़ाई कर चुके ली को एक समय पर पार्टी नेतृत्व के दावेदार के तौर पर देखा जा रहा था लेकिन कहा जाता है कि राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने उन्हें दरकिनार करना शुरू कर दिया था।

बता दें कि ली केकियांग 2013 से 2023 तक चीन के प्रधानमंत्री पद पर रह चुके हैं. वह 2012 से 2022 तक सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी के दूसरे सबसे शक्तिशाली सदस्य थे. ली का जन्म 1955 में अन्हुई प्रांत के हेफेई में हुआ था. उनका विवाह अंग्रेजी भाषा और साहित्य की प्रोफेसर रह चुकीं चेंग हॉन्ग से हुई थी।

ताज़ा समाचार

सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH