लॉक डाउन का फायदा उठा कर पुलिस और मीडिया कर्मी ने नाबालिग के साथ किया सामूहिक दुष्कर्म ,,

देश , 06-09-2020 5:35:04 AM
Anil Tamboli
लॉक डाउन का फायदा उठा कर पुलिस और मीडिया कर्मी ने नाबालिग के साथ किया सामूहिक दुष्कर्म ,,
भुवनेश्वर 06 सितम्बर 2020 - ओडिशा के भुवनेश्वर में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. लॉकडाउन के दौरान कथित तौर पर पुलिस और मीडिया कर्मियों ने एक नाबालिग के साथ गैंग रेप किया है. महिला पुलिस स्टेशन में पीड़िता की मां ने इस बारे में शिकायत दी है. शिकायत मिलते ही पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. भुवनेश्वर के डीसीपी उमाशंकर दास ने बताया कि पीड़िता की मां ने 30 अगस्त को महिला पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है. 
पुलिस के अनुसार, शिकायत में बताया कि इस साल मार्च और अप्रैल में नाबालिग से रेप किया गया. पीड़िता की मां ने बताया कि इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के दो पत्रकार, दो सुरक्षा कर्मी, एक पुलिस अधिकारी और उनके अन्य साथियों ने दुष्कर्म किया. पीड़िता अपने परिवार के साथ इंफोसिटी थाना क्षेत्र में रहती है. उसके साथ आठ लोगों ने रेप किया जो लॉकडाउन में कोविड-19 ड्यूटी पर तैनात थे. 
दरअसल, उन्होंने लड़की को अकेले पाया, जिसके बाद वह उसे गन पॉइंट पर अपने साथ आइसोलेट एरिया में ले गए. आरोपियों ने पीड़िता को डराया कि अगर इसके बारे में उसने किसी को बताया कि वह उसे मार देंगे. पीड़िता की मां के अनुसार, घटना के बाद से पीड़िता डिप्रेशन में है और उसने डर के चलते इसके बारे में किसी को नहीं बताया. 

पीड़िता की मां ने दर्ज कराई शिकायत

पिता के परामर्श के बाद पीड़िता ने अपने साथ हुई घटना के बारे में बताने का साहस जुटाया, जिसके बाद उसके पिता ने इंफोसिटी पुलिस स्टेशन को इस बारे में शिकायत दी. यहां पुलिसकर्मियों ने उसे महिला पुलिस स्टेशन जाने की सलाह दी. ये पूरा मामला गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने स्पेशल टीम बनाई जो आरोपियों की पहचान करने में जुटी हुई है. पीड़िता की मां की शिकायत के बाद IPC और POCSO एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया गया है.
महिला पुलिस ने शुक्रवार को पीड़िता का मेडिकल एग्जामिनेशन कराया और उसके बयान भी दर्ज किया. इसके बाद स्थानीय मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में पीड़िता का पूरा बयान दर्ज किया गया. सूत्रों ने बताया कि मीडियाकर्मी लोकप्रिय क्षेत्रीय चैनल से हैं, जबकि पुलिसकर्मी कोविड-19 ड्यूटी के लिए किसी दूसरे जिले से आए थे.

ताज़ा समाचार

जांजगीर चाम्पा - शराब पीकर ड्यूटी करना प्रधान आरक्षक अजय सिंह को पड़ा भारी, SP ने किया सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - शराब पीकर ड्यूटी करना प्रधान आरक्षक अजय सिंह को पड़ा भारी, SP ने किया सस्पेंड
छत्तीसगढ़ - तालाब में युवक की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - तालाब में युवक की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ में एक और बड़ा हादसा, ट्रक ने बस को पिछे से मारी टक्कर, हादसे में 05 लोगो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ में एक और बड़ा हादसा, ट्रक ने बस को पिछे से मारी टक्कर, हादसे में 05 लोगो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - होली में रंग लगाने के बहाने 19 साल की युवती के साथ गैंगरेप, घर मे घुसकर चार आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ - होली में रंग लगाने के बहाने 19 साल की युवती के साथ गैंगरेप, घर मे घुसकर चार आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ - अनमोल ट्रेवल्स की बस अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में 06 यात्रियों की मौत, दर्जनों यात्री घायल
छत्तीसगढ़ - अनमोल ट्रेवल्स की बस अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में 06 यात्रियों की मौत, दर्जनों यात्री घायल
सारागांव से सक्ती के बीच चौथी रेल लाईन का परीक्षण आज, हाईस्पीड से दौड़ेगी ट्रेन, पटरी से दूर रहने की अपील
सारागांव से सक्ती के बीच चौथी रेल लाईन का परीक्षण आज, हाईस्पीड से दौड़ेगी ट्रेन, पटरी से दूर रहने की अपील
भारतीय वायु सेना का सुखोई Su‑30MKI फाइटर जेट क्रैश, हादसे में दो पायलटों की मौत
भारतीय वायु सेना का सुखोई Su‑30MKI फाइटर जेट क्रैश, हादसे में दो पायलटों की मौत
बड़ी खबर - बंगाल, बिहार और महाराष्ट्र सहित इन 07 राज्यो के राज्यपाल बदले, देखे किसे मिली कंहा की जिम्मेदारी
बड़ी खबर - बंगाल, बिहार और महाराष्ट्र सहित इन 07 राज्यो के राज्यपाल बदले, देखे किसे मिली कंहा की जिम्मेदारी
सक्ती - सरपंच पति पर लगा लूट, आगजनी और हिंसा भड़काने का आरोप, पीड़ित पक्ष ने दर्ज कराई FIR
सक्ती - सरपंच पति पर लगा लूट, आगजनी और हिंसा भड़काने का आरोप, पीड़ित पक्ष ने दर्ज कराई FIR
आज का राशिफल, दिनांक 06 मार्च 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 06 मार्च 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH