प्रदेश में फिर हुआ कोरोना का विस्फोट , कोरोना को लेकर मेडिकल बुलेटिन जारी ,,
छत्तीसगढ़ , 06-09-2020 3:16:26 AM
रायपुर 05 सितम्बर 2020 - कोरोना वायरस को लेकर छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य विभाग ने मेडिकल बुलेटिन जारी किया है. बुलेटिन के अनुसार प्रदेश में 1172 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है. जिसमे जिला रायपुर से 398, दुर्ग से 155, बिलासपुर से 96, बालोद से 69, राजनांदगांव व रायगढ़ से 54-54, जांजगीर-चांपा से 46, सूरजपुर से 28, बलरामपुर से 27, महासमुंद व कोण्डागांव से 25-25, धमतरी से 23, सरगुजा व बस्तर से 21-21, बलौदाबाजार से 20, गरियाबंद से 18, बेमेतरा से 15, कोरिया से 14, कबीरधाम से 13, कांकेर से 12, मुंगेली से 11, नारायणपुर से 10, बीजापुर से 09, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही से 05, अन्य राज्य से 03 । आज पाए गए पॉजिटिव मरीजों की अस्पताल में उपचार हेतु भर्ती प्रक्रिया जारी है।
बता दें कि राज्य में अब तक कोरोना वायरस के परीक्षण हेतु कुल 653608 (RTPCR – 407009+ TrueNat – 36862 + Rapid Antigen Kit – 209737) सैम्पल जांच किया गया है, जिसमें 41806 धनात्मक मरीजों की पहचान की गई, जिनमें अब तक कुल 20487 मरीज स्वस्थ्य होने के उपरांत डिस्चार्ज किए गए तथा 20968 मरीज सक्रिय हैं।














