छत्तीसगढ़ - पत्नी की हत्या करने के बाद पति ने लगाई फांसी , एक साथ दो मौतों के बाद गॉंव में पसरा सन्नाटा

धमतरी , 25-10-2023 10:58:29 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - पत्नी की हत्या करने के बाद पति ने लगाई फांसी , एक साथ दो मौतों के बाद गॉंव में पसरा सन्नाटा
धमतरी 25 अक्टूबर 2023 - धमतरी जिले से बड़ी खबर सामने आई है, जहां पति ने पत्नी की हत्या कर खुद फांसी पर झूल गया. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची.मामला मगरलोड थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार मगरलोड थाना अंतर्गत करेली चौकी क्षेत्र के ग्राम भेण्डरी में बुधवार सुबह एक युवक ने अपनी पत्नी की हत्या कर खुद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना की जानकारी मिलते ही करेली चौकी पुलिस मौके पर पहुंची।

बताया जा रहा है कि बीना साहू तीन माह से मायका भेण्डरी में रह रही थी. ग्राम सौंगा के रहने वाले गिरधारी साहू भी ससुराल ग्राम भेण्डरी में पिछले तीन महीनों से रह रहा था. गिरधारी मजदूरी काम करने नवापारा आता था।

मंगलवार को पूरा परिवार भेण्डरी गांव में दशहरा पर्व देखने भी गए थे. पुलिस आशंका जता रही है कि देर रात किसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ होगा, जिसके बाद गिरधारी ने अपनी पत्नी के सिर को भारी औजार से मारकर हत्या कर दी. उसके बाद खुद कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. फिलहाल हत्या-आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं हुआ है।

बता दें कि मृतक के तीन छोटे बच्चे भी हैं. बहरहाल पुलिस पंचनामा कार्रवाई कर दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए मगरलोड भेज दिया है. वहीं पुलिस परिजनों से भी बयान के आधार पर आगे की जांच करेगी।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - सट्टा खाईवाल और खिलाड़ी के बीच जमकर मारपीट, FIR दर्ज होते ही खिलाड़ी ने..

सक्ती जिले से बड़ी खबर- पत्थर से कुचल कर युवक की बेरहमी से हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी

एक और कथित स्वयंभू बाबा गिरफ्तार, महिलाओं को जाल में फंसा कर बनाता था हवस का शिकार

राजधानी रायपुर में बदले जाएंगे इन चौक चौराहों और सड़कों के नाम, जाने अब क्या होगा नया नाम..

सक्ती जिले के बेरोजगार युवाओं को नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 10वी फेल भी कर सकते है आवेदन

सक्ती के माँ महामाई मंदिर से हर नवरात्रि कितनी कमाई करते होंगे साहब, आंकड़े जान कर उड़ जाएंगे होश..

जांजगीर चाम्पा - प्रेमिका ने किया ब्रेकअप तो नाराज प्रेमी ने उसे कॉलगर्ल बता कर शोसल मीडिया में तश्वीर किया वायरल, हुआ गिरफ्तार

शादी नही होने से नाराज प्रेमी जोड़े ने जंगल मे फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी

छत्तीसगढ़ में अफीम की खेती के बाद अब गांजे की खेती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

सक्ती - डीजल, पेट्रोल के एक्साइज ड्यूटी में कटौती पर सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा ने जताया पीएम मोदी का आभार

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH