लुटेरी दुल्हन जिसने 10 साल में 8 शादी कर अधेड़ और बुजुर्गों को लगाया करोड़ो का चूना ,,

उत्तर प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
लुटेरी दुल्हन जिसने 10 साल में 8 शादी कर अधेड़ और बुजुर्गों को लगाया करोड़ो का चूना ,,
गाजियाबाद 05 सितम्बर 2020 - उत्तरप्रदेश के गाजियाबाद पुलिस ने एक ऐसी लुटेरी दुल्हन के खिलाफ केस दर्ज किया है जिसने 10 सालों में 8 बुजुर्गों से शादी की. शादी के बाद वह घर से ज्वैलरी और कैश लेकर फरार हो जाती थी.

यह लुटेरी दुल्हन जो सिर्फ अधेड़ और बुजुर्गों को ही निशाना बनाती थी लुटेरी दुल्हन की पहचान मोनिका मलिक के रूप में की गई है. 

इस फ्रॉड महिला ने एक 66 साल के कंस्ट्रक्शन कॉन्ट्रेक्टर को अपना निशाना बनाया था. वह अपने इस 8 वें दूल्हे का 15 लाख रुपये कीमत का सामान लेकर भाग गई है . 

इस शख्स का नाम जुगल किशोर जो गाजियाबाद के रहने वाले हैं. पिछले साल उनकी पत्नी का देहांत हो गया और उनका लड़का भी अलग घर में रहने लगा तो अकेलेपन की वजह से उन्होंने दूसरी शादी करने की सोची. 

इसी वजह से वह दिल्ली की मेट्रोमोनियल एजेंसी, खन्ना विवाह केंद्र में जाकर मिले. एजेंसी ने इन्हें भरोसा दिलाया कि उनकी मैचिंग के हिसाब से वह उनके लिए दुल्हन ढूंढ देंगे.

इसके बाद मेट्रोमोनियल साइट की तरफ से जुगल किशोर को मोनिका मलिक से मिलवाया गया जिसने अपने आप को तलाकशुदा बताया. कुछ हफ्ते बाद अगस्त 2019 में दोनों ने कोर्ट में शादी कर ली. 

उसके बाद दोनों साथ रहने लगे लेकिन दो महीने बाद ही यह लुटेरी दुल्हन ज्वैलरी और कैश लेकर भाग गई जिनकी कीमत करीब 15 लाख रुपये थी. इसके बाद जब जुगल किशोर ने मेट्रोमोनियल साइट वालों से बात की तो उल्टा उसे ही धमकाया गया. उसके बाद किशोर को मोनिका के पहले पति के बारे में पता लगा जिसे वह इसी तरह ठग कर भाग गई थी.

तब किशोर ने पुलिस में इस मामले की शिकायत दी. पुलिस ने शिकायत की जांच की तो पाया कि लुटेरी दुल्हन की 10 सालों में यह आठवीं शादी थी और हर बार वह इसी तरह दूल्हे को लूट कर भाग जाती थी. यह सभी शादियां खन्ना विवाह केंद्र ही फिक्स कराता था. 

इसके बाद पुलिस ने मोनिका, उसके परिवार और मेट्रोमोनियल एजेंसी के खिलाफ आईपीसी की धारा 419, 420, 380, 384, 388 और 120 बी के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH