गजब का खेला - कांग्रेस से बगावत कर AAP के बने प्रत्याशी , उसके बाद AAP छोड़ फिर कांग्रेस में हो गए शामिल

मध्य प्रदेश , 25-10-2023 5:34:13 AM
Anil Tamboli
गजब का खेला - कांग्रेस से बगावत कर AAP के बने प्रत्याशी , उसके बाद AAP छोड़ फिर कांग्रेस में हो गए शामिल
उज्जैन 25 अक्टूबर 2023 - मध्य प्रदेश की उज्जैन उत्तर विधानसभा सीट पर बड़ा उलटफेर सामने आया है यँहा कांग्रेस से नाराज होकर विवेक यादव ने पार्टी छोड़कर आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया था। आम आदमी पार्टी ने उनको उज्जैन उत्तर से अपना प्रत्याशी भी घोषित कर दिया था। लेकिन एक नाटकीय घटनाक्रम में विवेक यादव ने मंगलवार को कांग्रेस में घर वापसी कर ली। इससे आम आदमी पार्टी की मध्य प्रदेश इकाई के नेता हैरान हैं।

विवेक यादव ने खुद एक वीडियो जारी कर बताया कि वह एक बार फिर कांग्रेस के हो गए हैं। विवेक यादव ने कहा कि उन्होंने प्रत्याशी माया त्रिवेदी के पक्ष में काम करने का मन बना लिया है।बता दे कि उज्जैन उत्तर विधानसभा से उम्मीदवारी जता रहे विवेक यादव को जब कांग्रेस ने टिकट नहीं दिया था तो नाराज हो गए थे। उनके समर्थकों ने कांग्रेस प्रत्याशी माया राजेश त्रिवेदी का पुतला दहन कर विरोध किया था। 

बाद में विवेक यादव ने आम आदमी पार्टी ज्वाइन कर ली थी। यही नहीं AAP ने उन्हें उज्जैन उत्तर विधानसभा से प्रत्याशी भी बना दिया था। इससे यह सीट त्रिकोणीय मुकाबले में चली गई थी। चुनावी विश्लेषकों की मानें तो उज्जैन उत्तर सीट से कांग्रेस को अच्छा खासा नुकसान होने की संभावना बढ़ गई थी।

यही वजह थी कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता विवेक यादव को मनाने उनके पास पहुंचे थे। आखिरकार सुरजेवाला की बात मानकर विवेक यादव फिर से कांग्रेस में शामिल हो गए और वे माया राजेश त्रिवेदी के पक्ष में खड़े नजर आए।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - आज शाम से इन जिलों में बदलेगा मौसम का मिजाज, तेज हवाओं के साथ बारिश की चेतावनी

छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार पिकअप ने बाईक सवारो को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत

जांजगीर चाम्पा - आदर्श ग्राम पंचायत के सरपंच संतोष ने युवती को बनाया हवस का शिकार, हाईकोर्ट के आदेश के बाद..

छत्तीसगढ़ - भाजपा नेता का काटपत्ती जुआ खेलते VIDEO हुआ वायरल, राजनीतिक गलियारों में मची खलबली

सक्ती - 09 साल की मासूम को हवस का शिकार बनाने वाले दुजराम को उम्र कैद की सजा, सक्ती कोर्ट का फैसला

सक्ती - जुए के अड्डे पर पुलिस की दबिस, ईरसाद अहमद सहित 07 जुआरी गिरफ्तार, हजारों रुपये जप्त

सट्टे के बाद अब जुए का गढ़ बनते जा रहा है सक्ती, आखिर कौन है इस खेल के पीछे??, बूझो तो जाने..

क्षेत्रीय पार्टी का नेता LPG सिलेंडरों की कर रहा था कालाबाजारी, 55 भरे सिलेंडर जप्त होते ही नेता जी हुए फरार

छत्तीसगढ़ - जुआरियो को संरक्षण देना चौकी प्रभारी बृजकिशोर को पड़ा भारी, SSP ने किया लाईन अटैच

छत्तीसगढ़ - खुलेआम शराब पीना और बेचना रमेश देवांगन सहित इन 10 लोगो को पड़ा भारी, हुए गिरफ्तार

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH