छत्तीसगढ़ - भाजपा नेताओं के बगावती तेवर , एक पूर्व विधायक , 3 जिला पंचायत सदस्य और एक वरिष्ठ नेता ने लिया नामांकन फार्म
बालोद , 25-10-2023 2:05:18 AM
बालोद 24 अक्टूबर 2023 - सोमवार को गुंडरदेही विधानसभा से जिन अभ्यर्थियो ने नामांकन फार्म लिया हैं, उनमें से कई नाम चौंकाने वाले हैं। भाजपा से जिला पंचायत सदस्य संध्या भारद्वाज , पुष्पेंद्र चन्द्राकर , नीतीश ग्वालेन्द्र , पूर्व विधायक बालमुकुंद देवांगन और भाजपा के वरिष्ठ नेता मुरलीधर साहू ने बगावती तेवर दिखाते हुए नामांकन फार्म लिया है।
बता दे कि भाजपा ने पूर्व विधायक वीरेंद्र साहू को गुंडरदेही विधानसभा से अधिकृत प्रत्याशी बनाकर मैदान में उतारा हैं। प्रत्याशी बदलने और विरोध में उक्त सभी लोगों ने एक साथ बगावती तेवर दिखाया है, क्योंकि उक्त सभी लोगों ने भाजपा से गुंडरदेही विधानसभा के लिए दावेदारी प्रस्तुत की थी। लेकिन आलाकमान ने पूर्व विधायक वीरेंद्र साहू पर अपना दांव खेला हैं।
अगर बागी तेवर दिखाने वाले लोगों से भाजपा मान मनौव्वल करने में सफल हो जाती है तब तो ठीक है नही तो भाजपा को यहां मुंह की खानी पड़ सकती हैं।















