दशहरा मैदान से रावण के पुतले के लिए रखे फटाके हुए चोरी , पुलिस चोरो की तलाश में जुटी
मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
गुना 24 अक्टूबर 2023 - गुना शहर के गोपालपुर मंदिर में रावण दहन के लिए मंगाई गई लगभग 34000 की आतिशबाजी पर सोमवार मंगलवार की दरमियानी की रात अज्ञात चोरों ने हाथ साफ कर दिया, मंगलवार सुबह जब पुतला बनाने वाली टीम मौके पर पहुंची तो चोरी होने की बात सामने आई।
दरअसल, शहर के गोपालपुर मंदिर परिसर में बीते एक माह से रावण के पुतले को तैयार करने का काम चल रहा था। मंगलवार सुबह रावण की पुतले के अलग-अलग भागों को दशहरा मैदान में ले जाने की तैयारी हो रही थी। इसके बाद शाम 7:30 बजे रावण दहन किया जाता।
लेकिन उससे पहले ही अज्ञात चोरों द्वारा रावण दहन के लिए तीन बोरों में मंगाई गई आतिशबाजी पर हाथ साफ कर दिया। इस मामले में समिति द्वारा कैंट थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया गया है। वहीं कैंट पुलिस द्वारा मामला दर्ज करने के साथ ही जांच शुरू कर दी गई है।
















