चक्रवाती तूफान का ख़तरा , 100kmph के रफ्तार से चलेगी हवाएं , कई राज्यो में अलर्ट जारी

नई दिल्ली , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
चक्रवाती तूफान का ख़तरा , 100kmph के रफ्तार से चलेगी हवाएं , कई राज्यो में अलर्ट जारी
नई दिल्ली 24 अक्टूबर 2023 - बंगाल की खाड़ी के ऊपर बने गहरे दबाव का चक्रवात में तब्दील होने की संभावना है. चक्रवात बनने के बाद इस तूफान को ‘हामून’ नाम दिया जाएगा. यह नाम ईरान ने दिया है. मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी पर गहरा दबाव पिछले छह घंटों के दौरान 13 किमी प्रति घंटे की गति से उत्तर और उत्तरपूर्व की ओर बढ़ गया है. इसके चलते केरल में भारी बारिश हुई है. मौसम विभाग ने अन्य राज्यों में भी बारिश की संभावना जताई है।

मौसम विभाग ने अपने बुलेटिन में कहा कि अगले कुछ घंटों के दौरान दबाव के चक्रवाती तूफान में तब्दील होने की संभावना है. 25 अक्टूबर की शाम तक खेपूपारा और चटगांव के बीच बांग्लादेश तट को पार करने की संभावना है. मौसम विभाग ने ओडिशा के तटीय इलाकों मिजोरम और मणिपुर में तेज बारिश की संभावना जताई है. मंगलवार को त्रिपुरा और असम में भी भारी बारिश होने की संभावना है. इसके अलावा 25 अक्टूबर को नागालैंड, मणिपुर और त्रिपुरा में भी तेज बारिश हो सकती है।

IMD के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्र ने कहा कि बंगाल की खाड़ी के ऊपर हवा की गति धीरे-धीरे बढ़कर मंगलवार सुबह तक 80-90 किमी प्रति घंटे से बढ़कर 100 किमी प्रति घंटे तक पहुंच जाएगी. संभावित चक्रवात का ओडिशा पर कोई सीधा प्रभाव नहीं पड़ेगा।

ताज़ा समाचार

सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..

छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..

छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत

छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..

जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड

छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी

बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..

छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत

38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..

सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH