कोरोना का डर दिखा कर नाबालिग को नशीली दवा छिड़का मास्क पहनाया , फिर बेहोश होने पर किया ,,
देश , 05-09-2020 11:35:38 PM
मोहाली 05 सितम्बर 2020 - पंजाब के मोहाली में दुष्कर्म का एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है।
मिली जानकारी के मुताबिक एक लेबर कॉन्ट्रेक्टर अपनी कंस्ट्रक्शन साइट पर लेबर के रूप में एक नाबालिग लड़की को लेकर गया और उसे कोरोना के सुरक्षा का उपाय बताते हुए नशे की दवा छिड़का हुआ मास्क पहनने को दिया मास्क पहनते ही लड़की का नशा हो गया जिसके बाद नाबालिग के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया।
पंजाब में मोहाली के जिरकपुर पुलिस स्टेशन में शुक्रवार को एक रेप के आरोपी को पकड़कर लाया गया जिसने 29 अगस्त को एक रेप की वारदात को अंजाम दिया था.
आरोपी का नाम संत राज यादव बताया जा रहा है जो लेबर कॉन्ट्रेक्टर का काम करता है. उसका काम कंस्ट्रक्शन साइट के लिए लेबर तलाशना और उन्हें वहां ले जाना है।
इस मामले में नाबालिग रेप पीड़िता ने पुलिस को बताया कि संत राज उसे लेबर के रूप में कंस्ट्रक्शन साइट पर ले गया और वहां कोविड गाइड लाइंस की बात कहकर एक मास्क थमा दिया. मैंने जब मास्क पहना तो नशा सा छा गया और फिर उसके साथ रेप किया गया।
पहले तो पीड़िता ने इस बारे में किसी को कुछ नहीं बताया लेकिन बाद में उसने मां और बड़ी बहन को सारी बात बता दी. उसके बाद आईपीसी की धारा 376 और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया जिसके बाद शुक्रवार को आरोपी गिरफ्तार कर लिया गया है।














