कन्या भोजन कराने का झांसा दे कर दो बच्चियों के अपहरण , CCTV में कैद हुई आरोपी महिला

मध्य प्रदेश , 23-10-2023 5:56:39 AM
Anil Tamboli
कन्या भोजन कराने का झांसा दे कर दो बच्चियों के अपहरण , CCTV में कैद हुई आरोपी महिला
भोपाल 23 अक्टूबर 2023 -  शहर के भीड़ भाड़ वाले क्षेत्र पीरगेट स्थित कर्फ्यू वाली माता के मंदिर के पास से एक महिला आठ और एक वर्ष की बालिका को अगवा कर ले गई। बच्चियों की मां को उसने कन्या भोज में ले जाने का झांसा दिया था। शनिवार सुबह हई इस वारदात से शहर में सनसनी है। अभी तक बालिकाओं के बारे में कोई सुराग नहीं लग सका है। CCTV फुटेज से आरोपित महिला का हुलिया पता चल गया है। पुलिस सरगर्मी से उसकी तलाश कर रही है।

कोतवाली थाने के SI रविंद्र कुमार चौकले ने बताया कि मुकेश आदिवासी कोहेफिजा थाने के पास बने ओवर ब्रिज के नीचे अस्थाई झोपड़ी बनाकर रहता है। मूलत: रतलाम का रहने के बारे मुकेश के परिवार में पत्नी लक्ष्मी के अलावा चार बच्चे काजल , संदीप , सोना और दीपावली हैं। रोजाना की तरह शनिवार सुबह भी मुकेश मजदूरी करने चला गया था। उसकी पत्नी बच्चों को साथ लेकर सुबह करीब नौ बजे पीरगेट स्थित कर्फ्यू वाली माता के मंदिर के पास आकर बैठ गई थी।

सुबह 10:30 बजे लगभग 40 वर्ष की एक महिला लक्ष्मी के पास पहुंची। उसने बोला कि आज सप्तमी तिथि है गुड़िया को कुछ भोजन करना चाहती हूं। लक्ष्मी के सहमति जताने पर महिला आठ वर्षीय काजल और एक वर्ष की दीपावली को अपने साथ ले गई। जब काफी देर तक बच्चियां नहीं लौटीं तो लक्ष्मी को चिंता हुई। उसने पति को घटना की जानकारी दी। उन्होंने अपने स्तर पर तलाश की, जब कुछ भी पता नहीं चला तो शाम पांच बजे थाने में सूचना दी।

जांच के दौरान पुलिस ने आसपास लगे CCTV के फुटेज खंगाले। उससे पता चला कि मोती मस्जिद के पास से महिला बच्चियों के साथ ई रिक्शा में सवार हुई थी। इसके बाद रेतघाट पर रिक्शा से उतर गई थी। वारदात के कुछ देर पहले महिला एक युवती के साथ सड़क पर पैदल घटना स्थल के पास आती हुई दिखी है। 

अज्ञात महिला के खिलाफ अपहरण को केस दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है। डीसीपी जोन - 3 रियाज इकबाल ने बताया कि मासूम बच्चियों की तलाश में कोतवाली थाना प्रभारी क्राइम ब्रांच सहित पांच थानों की पुलिस टीम को लगाया गया है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - भाजपा नेता का काटपत्ती जुआ खेलते VIDEO हुआ वायरल, राजनीतिक गलियारों में मची खलबली
छत्तीसगढ़ - भाजपा नेता का काटपत्ती जुआ खेलते VIDEO हुआ वायरल, राजनीतिक गलियारों में मची खलबली
सक्ती - 09 साल की मासूम को हवस का शिकार बनाने वाले दुजराम को उम्र कैद की सजा, सक्ती कोर्ट का फैसला
सक्ती - 09 साल की मासूम को हवस का शिकार बनाने वाले दुजराम को उम्र कैद की सजा, सक्ती कोर्ट का फैसला
सक्ती - जुए के अड्डे पर पुलिस की दबिस, ईरसाद अहमद सहित 07 जुआरी गिरफ्तार, हजारों रुपये जप्त
सक्ती - जुए के अड्डे पर पुलिस की दबिस, ईरसाद अहमद सहित 07 जुआरी गिरफ्तार, हजारों रुपये जप्त
सट्टे के बाद अब जुए का गढ़ बनते जा रहा है सक्ती, आखिर कौन है इस खेल के पीछे??, बूझो तो जाने..
सट्टे के बाद अब जुए का गढ़ बनते जा रहा है सक्ती, आखिर कौन है इस खेल के पीछे??, बूझो तो जाने..
क्षेत्रीय पार्टी का नेता LPG सिलेंडरों की कर रहा था कालाबाजारी, 55 भरे सिलेंडर जप्त होते ही नेता जी हुए फरार
क्षेत्रीय पार्टी का नेता LPG सिलेंडरों की कर रहा था कालाबाजारी, 55 भरे सिलेंडर जप्त होते ही नेता जी हुए फरार
छत्तीसगढ़ - जुआरियो को संरक्षण देना चौकी प्रभारी बृजकिशोर को पड़ा भारी, SSP ने किया लाईन अटैच
छत्तीसगढ़ - जुआरियो को संरक्षण देना चौकी प्रभारी बृजकिशोर को पड़ा भारी, SSP ने किया लाईन अटैच
छत्तीसगढ़ - खुलेआम शराब पीना और बेचना रमेश देवांगन सहित इन 10 लोगो को पड़ा भारी, हुए गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - खुलेआम शराब पीना और बेचना रमेश देवांगन सहित इन 10 लोगो को पड़ा भारी, हुए गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - ट्रक और ट्रेलर में टक्कर के बाद लगी आग, ट्रेलर चालक की जिंदा जलकर मौत
छत्तीसगढ़ - ट्रक और ट्रेलर में टक्कर के बाद लगी आग, ट्रेलर चालक की जिंदा जलकर मौत
छत्तीसगढ़ - अफीम की खेती पर बड़ा खुलासा, अफीम को मक्का बता कर ले रहे थे सरकारी योजना का लाभ
छत्तीसगढ़ - अफीम की खेती पर बड़ा खुलासा, अफीम को मक्का बता कर ले रहे थे सरकारी योजना का लाभ
छत्तीसगढ़ - शमसान घाट में जुआ खेलते राजू साहू और हसन खान सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, जिला पुलिस की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - शमसान घाट में जुआ खेलते राजू साहू और हसन खान सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, जिला पुलिस की कार्यवाही
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH