समधी को समधन से हुआ प्यार , दोनो में बने शारीरिक संबंध , फिर हुआ यह

उत्तर प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
समधी को समधन से हुआ प्यार , दोनो में बने शारीरिक संबंध , फिर हुआ यह
हरदोई 22 अक्टूबर 2023 - कहते हैं कि प्यार अंधा होता है। यह कभी भी किसी को हो सकता है। प्यार न तो जाति-पात देखता है और न ही उम्र। ये एक रोग की तरह है जिसे हो जाए तो आसानी से नहीं जाता है। ऐसा ही एक मामला यूपी के दो जिलों से सामने आया है। यहां एक व्यक्ति को अपनी समधन से मोहब्बत हो गई। 

समधन भी समधी से बेपनाह प्यार करने लगी थी। दोनों ने चोरी-छिपे मिलना भी शुरू कर दिया। इसकी जानकारी जब दोनों के घर वालों को हुई तो उन्होंने दोनों के रिश्तों पर आपत्ति जता दी। दोनों के परिवार ने समधी और समधन के इस नए रिश्ते को जगह नहीं दी। दोनों के घर वालों की तरफ से रोज-रोज ताने मिलने शुरू हो गए। जिससे आहत होकर दोनों ने ट्रेन से कटकर जान दे दी। 

रविवार की सुबह जहानीखेड़ा में रेलवे ट्रैक पर एक महिला व एक पुरुष का शव पड़ा होने की सूचना पुलिस को मेमो द्वारा स्टेशन मास्टर से दी गयी। सूचना मिलने पर जहानी खेड़ा पुलिस चौकी इंचार्ज रामानंद मिश्रा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। मृतकों की पहचान लखीमपुर खीरी जिले के पसिगवां थानाक्षेत्र के सुहौना गांव निवासी रामनिवास और मैगलगंज थानाक्षेत्र के मुबारकपुर गांव की आशारानी के रूप में हुई। दोनो रिश्ते में समधी समधन थे। 

बताया जाता है कि कुछ माह पूर्व ही रामनिवास के बेटी की शादी मृतका के बेटे के साथ हुई थी। रामनिवास की पत्नी की काफी पहले मौत हो चुकी है,रिश्तेदारी होने के बाद उसका आना जाना बढ़ गया और दोनों में दोस्ती हो गई।

चर्चा है इस कदम के उठाने के बाद दोनों को लोक लाज का भय सताने लगा और रविवार की सुबह दोनो ने जहानी खेड़ा में रेलवे ट्रैक पर ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली। आशारानी के एक बेटा और दो बेटियां हैं जबकि राम निवास की एक बेटी के अलावा कोई और नही था। 

पुलिस ने दोनो के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। मामले को लेकर लोगों में तरह तरह की चर्चाएं हो रही हैं।

ताज़ा समाचार

सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH