मेडिकल दुकान संचालक का परिवार मिला कोरोना पोजेटीव , प्रसासन ने की यह कार्यवाही ,,
जांजगीर चाम्पा , 05-09-2020 5:58:26 PM
जांजगीर चाम्पा 05 सितम्बर 2020 - जांजगीर चाम्पा जिले के बलौदा में एक मेडिकल संचालक के एक घर मे तीन लोग और उनके यहां काम करने वाली बाई भी कोरोना संक्रमित निकली थी।और परिवार के अन्य सदस्यों की रिपोर्ट नेगेटिव आई थी।उसके बाद पाजेटिव आये लोगो को नगर के अंदर ही अपने दूसरे दुकान के अंदर होमाइसोलेशन में उपचार प्रारम्भ हुआ ।इस दरमियान घर से सभी सदस्यों को कोरोना के नियमतह घर मे ही 14 दिनों की अवधि के लिए क्वारन्टीन होना था।लेकिन उनका दोनों घरो में आना जाना के साथ दुकान खोल कर सीधे सीधे नगर के जनता के साथ सम्पर्क थे।जिससे कोरोना संक्रमण फैलने का अंदेशा था।इसके लिए उन्हें अपनी दोनों दुकाने बंद कर होम क्वारन्टीन रहना था । लेकिन उन्होंने बेपरवाह होकर कोरोना को दावत दी । दूसरी ओर स्वास्थ्य विभाग के द्वारा कोरोना पाजेटिव की सूचना नगर प्रशासन को दिए जाने दुकान को सील किया गया । यहां मेडिकल संचालक के ही घर में कोरोना पाजेटिव निकलने के बाद लोगो की शिकायत हुई । हालांकि कल रात्रि में प्रशासन , स्वास्थ्य विभाग और नगर पंचायत की टीम ने सील की कार्यवाही की । जिसके बाद मेडिकल संचालक के द्वारा जिले के अधिकारी से हुए बात के आधार पर अपनी दुकान खोलने की सफाई देते नजर आए ।














