तीन साल की मासूम से रेप के बाद हत्या कर फरार हुआ आरोपी मुझभेड के बाद गिरफ्तार ,,

उत्तर प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
तीन साल की मासूम से रेप के बाद हत्या कर फरार हुआ आरोपी मुझभेड के बाद गिरफ्तार ,,
लखीमपुर खीरी 05 सितम्बर 2020 - उत्तरप्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले में सिंगाही थाना क्षेत्र के गांव से दो सितंबर को घर से लापता हुई 03 साल की मासूम बच्ची की रेप के बाद हत्या कर मौके से भागने वाले आरोपी लेख राम को शुक्रवार के दिन पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है. मुठभेड़ में रेप और हत्या के आरोपी लेख राम के पैर में गोली लगी है. आरोपी को निघासन के अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

दरअसल, 2 सितंबर को घर से लापता हुई तीन साल की मासूम बच्ची का शव 3 सितंबर को गन्ने के खेत में संदिग्ध अवस्था में बरामद हुआ था. गन्ने के खेत में 3 साल की बच्ची का शव मिलने से गांव में हड़कंप मच गया था. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया था.

गुरुवार को बच्ची की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में पता चला कि 3 साल की मासूम बच्ची की रेप के बाद गला दबाकर हत्या कर दी गई थी. जिसके बाद पुलिस थाने में आरोपी लेखराम के खिलाफ बच्ची के परिजनों ने एफआईआर दर्ज करा दी. सर्विलांस और साइबर सेल की मदद से पुलिस ने आरोपी की तलाश करना शुरू किया. पुलिस ने पाया कि बच्ची की हत्या के बाद से फरार हुए लेखराम की लोकेशन आस पड़ोस के इलाके में ही आ रही थी. लखीमपुर खीरी जिले के एसपी सत्येंद्र कुमार सिंह ने खुद मोर्चा संभालते हुए गन्ने के खेतों में घुसकर कांबिंग शुरू की. इसी दौरान जिले के एसपी और पुलिस टीम की मुठभेड़ में आरोपी लेखराम से हो गई. मुठभेड़ के दौरान लेखराम ने पुलिस टीम पर गोली चलानी शुरू कर दी. जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने लेखराम के पैर में गोली मार दी जिससे वह मौके पर ही गिर गया और पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया. आरोपी लेखराम नेपाल भाग जाने की फिराक में था लेकिन इससे पहले पुलिस की मुठभेड़ हो गई और पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया.

एसपी सतेन्द्र कुमार का कहना है कि जैसे ही इस बात की सूचना हमें मिली हमने चार टीमों का गठन किया. चारों टीमों को अलग-अलग टास्क दिया गया था कि अभियुक्त कहां हो सकता है. उसकी स्थिति कहां-कहां हो सकती है. उसके संबंध में टीमों ने कांबिंग की, इसी दौरान यह सूचना प्राप्त हुई कि आरोपी अपने ससुराल में है.

एसपी ने बताया कि सूचना मिलते ही एक टीम वहां पर गई थी. इस दौरान गन्ने के खेत की तरफ एक व्यक्ति भागता हुआ दिखाई दिया और उसने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी. जवाबी कार्रवाई करते हुए उसके पैर में गोली लगी. तब जाकर आरोपी को गिरफ्तार किया गया. इस ऑपरेशन में एक सिपाही को भी गोली लगी है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH