बागी नेताओ ने बढ़ाई कांग्रेस की टेंसन , जारी सूची पर एक बार फिर होगा विचार , बदल सकते है प्रत्याशी

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
बागी नेताओ ने बढ़ाई कांग्रेस की टेंसन , जारी सूची पर एक बार फिर होगा विचार , बदल सकते है प्रत्याशी
दतिया 18 अक्टूबर 2023 - लगातार तीसरे दिन मंगलवार को भी दतिया में कांग्रेस के टिकट को लेकर राजनीति गरमाई रही। जिला कांग्रेस कार्यालय के सामने कांग्रेस कार्यकर्ता धरने पर बैठे रहे। वहीं कुछ ग्रामीण क्षेत्र में नाराज कांग्रेसियों ने पुतले भी दहन किए।

इधर एक सैकड़ा से भी ज्यादा कांग्रेसियों ने भोपाल और दिल्ली पहुंचकर वहां भी अपना विरोध प्रदर्शन किया। सूत्रों की मानें तो इन विरोध प्रदर्शन का असर आलाकमान पर भी पड़ा है। जिसके चलते खबर है कि कांग्रेस की वर्किंग कमेटी की बैठक में दतिया , पिछोर , शिवपुरी और मेहगांव के टिकट को लेकर दोबारा मंथन हो सकता है।

कांग्रेस के घोषित प्रत्याशी भी, टिकट को लेकर वर्तमान में चल रहे घमासान के कारण अपना प्रचार अभियान भी शुरू नहीं कर पा रहे। नाराज कांग्रेसियों ने तो पहले ही घोषणा कर दी है कि वह टिकट पर फैसला न बदले जाने तक कोई प्रचार नहीं करेंगे।

वहीं इस मामले में पूर्व विधायक राजेंद्र भारती द्वारा कल 19 अक्टूबर को विशेष मीटिंग बुलाए जाने की खबर भी है। जिसमें सभी वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं सभी विंग के अध्यक्षों , ब्लाक अध्यक्ष , मंडलम , सेक्टर के कार्यकर्ताओं के शामिल होने की उम्मीद है। कांग्रेसजन ने भी आने वाले दो तीन दिन में पार्टी के इस अंतर्कलह का कुछ समाधान निकलने की उम्मीद जताई है।

कांग्रेसियों ने पार्टी के टिकट को लेकर नाराजगी जताते हुए ज्ञापन भी प्रदेशाध्यक्ष कमलनाथ के भेजे हैं। जिसमें पार्टी के निर्णय को कार्यकर्ताओं की भावना के अनुरुप नहीं बताया है। कार्यकर्ताओं ने टिकट नही बदले जाने पर सामूहिक इस्तीफा देने की बात भी ज्ञापन में की है। इधर कांग्रेस के द्वंद के बीच भाजपा ने अपना चुनावी अभियान छेड़ दिया है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH