छत्तीसगढ़ - रतनपुर के माँ महामाया मंदिर में युवक ने खुद पर आग लगा कर कुंड में लगाई छलांग , हुई मौत

बिलासपुर , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - रतनपुर के माँ महामाया मंदिर में युवक ने खुद पर आग लगा कर कुंड में लगाई छलांग , हुई मौत
बिलासपुर 16 अक्टूबर 2023 - रतनपुर स्थित मां महामाया मंदिर परिसर स्थित पंचमुखी शिव मंदिर के पास एक व्यक्ति ने खुद पर आग लगा ली। इसके बाद वह मंदिर के पास स्थित कुंड में कूद गया। इधर मंदिर के आसपास मौजूद लोग घटना को देखकर सकते में आ गए। उन्होंने इसकी जानकारी पुलिस को दी। इस पर पुलिस और SDRF की टीम ने कुंड में तलाशी अभियान चलाकर अधेड़ के शव को निकाल लिया है। मृतक की पहचान कर ली गई है। फिलहाल उसके स्वजन की जानकारी नहीं मिल पाई है।

रतनपुर के महामाया मंदिर के पास शर्मा भोजनालय में काम करने वाला बलराम यादव मंदिर के आसपास ही रहता था। सोमवार की सुबह 06 बजे के करीब वह मंदिर की ओर गया था। महामाया मंदिर परिसर के अंदर पंचमुखी शिव मंदिर के पास वह कुछ देर टहलता रहा। इसके बाद उसने खुद पर आग लगा ली।

आसपास के लोग कुछ समझ पाते इससे पहले ही उसने मंदिर के पास स्थित कुंड में छलांग लगा दी। घटना से सकते में आए लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। इस पर पुलिस और SDRF की टीम मौके पर पहुंच गई। जवानों ने कुंड में तलाशी अभियान चलाकर बलराम यादव को निकाल लिया। तब तक पानी में डूबने के कारण उसकी मौत हो गई थी। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर चीरघर भेज दिया है।

पुलिस ने होटल संचालक से पूछताछ की है। इसमें मृतक के स्वजन की जानकारी नहीं मिल पाई है। होटल संचालक ने बताया कि बलराम कई महीनों से वहां काम कर रहा था। इस बीच उसने अपने घर के संबंध अलग-अलग बातें कही थी। पुलिस मृतक के स्वजन की जानकारी जुटा रही है। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH