प्रेत बाधा दूर करने के बहाने 18 वर्षीय युवती के साथ कथित तांत्रिक ने मंदिर के कमरे में किया रेप

उत्तर प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
प्रेत बाधा दूर करने के बहाने 18 वर्षीय युवती के साथ कथित तांत्रिक ने मंदिर के कमरे में किया रेप
भदोही 14 अक्टूबर 2023 - भदोही जिले के कोइरौना थाना क्षेत्र में एक मंदिर में प्रेत बाधा दूर करने के नाम पर कथित तौर एक व्यक्ति ने एक युवती से दुष्कर्म किया. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. भदोही की पुलिस अधीक्षक मीनाक्षी कात्यायन ने शनिवार को बताया कि मिर्ज़ापुर का एक परिवार यहां कुछ दिनों पहले सीतामढ़ी दर्शन करने आया था जहां मोती लाल (52) ने परिवार की 18 साल की युवती पर प्रेत बाधा होने का दावा किया।

एसपी ने बताया कि मोतीलाल ने इसका विशेषज्ञ होने का दावा करते हुए उसके पिता को झाड़ फूंक कर प्रेत भगाने का आश्वासन दिया. पुलिस के अनुसार इसके लिए मोती लाल ने चार हज़ार रुपये (पूजा सामग्री के लिए) मांगे और युवती को साथ लेकर आने को कहा. पुलिस अधीक्षक ने बताया कि गुरुवार शाम को जब युवती अपने पिता के साथ वहां पहुंची तब मोती लाल उसके पिता को वहीं रूकने के लिए कहकर उसे एक बाइक से दरवासी गांव स्थित हनुमान मंदिर के पीछे बने कमरे में ले गया।

SP मीनाक्षी कात्यायन के अनुसार उस कमरे में मोती लाल ने युवती के साथ दुष्कर्म किया और तीन घंटे बाद उसे बाहर लाकर दूसरे दिन पुनः पूजा की बात कही. पुलिस के मुताबिक मोतीलाल ने युवती को दुष्कर्म की बात किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी. पुलिस अधीक्षक का कहना है कि अगले दिन युवती ने परिवार वालों को बाबा की करतूत बताते हुए वहां जाने से इनकार किया, फिर उसके पिता ने मोती लाल के खिलाफ मामला दर्ज कराया. कात्यायन ने कहा कि इस सिलसिले में मोतीलाल के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गयी है।

उन्होंने बताया कि युवती की मेडिकल जांच में दुष्कर्म की पुष्टि और अदालत में कलम बंद बयान के बाद आरोपी मोती लाल को कलिंजरा मोड़ से बाइक सहित आज गिरफ्तार कर लिया गया है. एसपी ने कहा कि मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

ताज़ा समाचार

सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH