चाम्पा के डी बी वेंचर्स के एम डी सहित परिवार और कर्मचारियों की कोरोना रिपोर्ट आई नेगेटिव ,,
जांजगीर चाम्पा , 04-09-2020 7:45:32 PM
चाम्पा से पप्पू थवाईत की रिपोर्ट -
चाम्पा 04 सितम्बर 2020 - गुरुवार को चाम्पा हृदय स्थल गौरव पथ स्थित db वेंचर्स में दो कर्मचारियों के कोरोना संक्रमित मिलने के बाद चाम्पा शहर में दहशत का माहौल बन गया था , लोग यहाँ तक कहने लगे थे की डी बी वेंचर्स के मैनेजिंग डायरेक्टर धीरेन्द बाजपेई के रसूख के सामने प्रसासन कोरोना संक्रमित मिलने की जानकारी छिपा रहा है ।
इन सभी अफवाहों पर विराम लगाते हुए डी बी वेंचर्स के एम डी धीरेन्द्र बाजपेई ने स्वयं अपना ओर पूरे परिवार का कॅरोना टेस्ट कराया जिसमे सभी परिवार के सदस्यों की कॅरोना रोपोर्ट निगेटिव पाया गया है , धीरेन्द्र बाजपेई ने लोगो को विश्वास दिलाने के लिए प्रसासन को सूचना दे कर संक्रमित कर्मचारियों को आईसोलेसन में भिजवाया साथ ही पूरे डी बी वेंचर्स के 40 कर्मचारियों का भी कोरोना टेस्ट कराया जिसमे अच्छी बात यह रही की सभी कर्मचारियों की टेस्ट रिपोर्ट निगेटिव आया है ।
एतिहातन धीरेन्द्र बाजपेई ने अपने डी बी वेंचर्स आफिस को कुछ दिनों के लिए बंद करने का आदेश जारी करते हुए सुरक्षा की दृष्टि से पूरे आफिस परिसर एवं ऑफिस के भीतर को सेनेटाइजिंग किया जा रहा है ।
डी बी वेंचर्स चाम्पा के एम डी धीरेन्द्र बाजपेई ने शासन प्रसासन सहित चाम्पा वासियो को आस्वस्त किया है की उनके सभी कर्मचारी सहित उनका परिवार कोरोना मुक्त है और जल्द ही आफिस को खोल कर सुचारू रूप से पुनः कार्य प्रारंभ किया जाएगा ।














