अगर ऐसा हुआ तो TikTok की जल्द हो सकती है भारत मे वापसी ,,

देश , 04-09-2020 6:44:53 PM
Anil Tamboli
अगर ऐसा हुआ तो TikTok की जल्द हो सकती है भारत मे वापसी ,,
नई दिल्ली 04 अगस्त 2020 - भारत में फिर से टिकटॉक  (TikTok) की वापसी हो सकती है. टिकटॉक (TikTok) के भारतीय एसेट को जापानी कंपनी सॉफ्टबैंक खरीदने की तैयारी कर रही है. सूत्रों के मुताबिक इसलिए वह भारतीय साझेदार भी तलाश रही है और उसकी रिलायंस जियो तथा भारती एयरेटल से बातचीत भी चल रही है।

गौरतलब है कि जुलाई में भारत सरकार ने राष्ट्रीय सुरक्षा और गोपनीयता का हवाला देकर TikTok सहित 58 चीनी ऐप पर बैन लगा दिया है. आशंका जताई जा रही थी कि कंपनी यूजर्स के डेटा चीन की सरकार के साथ साझा कर रही है. टिकटॉक पर अमेरिका में भी बैन है और वहां भी इसके कारोबार को खरीदने की कोशिश कई टेक कंपनियां कर रही हैं. 

इन कंपनियों में चल रही बातचीत 

TikTok की चीनी पैरेंट कंपनी बाइटडांस में जापानी समूह सॉफ्टबैंक की पहले से हिस्सेदारी है. ब्लूमबर्ग के मुताबिक उसने TikTok का भारतीय कारोबार खरीदने के लिए कोशिश शुरू की है और रिलायंस जियो इन्फोकॉम तथा भारती एयरटेल को भी साझेदार बनाने के लिए बातचीत कर रही है. हालांकि जियो और एयरटेल ने इस पर कोई टिप्पणी करने से इनकार किया है. सॉफ्टबैंक दूसरे विकल्प भी तलाश रहा है. 

जापानी कंपनी सॉफ्टबैंक ने भारत में ओला कैब्स, स्नैपडील, ओयो रूम्स जैसे कई स्टार्टअप में निवेश कर रखा है. इसके पहले अगस्त में ऐसी चर्चा भी शुरू हुई थी कि टिकटॉक के भारतीय कारोबार को रिलायंस खरीद सकती है. 

भारत में काफी लोकप्रिय

बैन के वक्त टिकटॉक के 30 फीसदी यूजर भारतीय थे और इसकी करीब 10 फीसदी कमाई भारत से होती थी. अप्रैल 2020 तक गूगल प्ले स्टोर और ऐपल ऐप स्टोर से टिकटॉक के 2 अरब डाउनलोड किए गए थे. इनमें से करीब 30.3 फीसदी या 61.1 करोड़ डाउनलोड भारत से थे.

मोबाइल इंटेलीजेंस फर्म सेंसर टावर के अनुसार टिकटॉक का डाउनलोड भारत में चीन से भी ज्यादा था. चीन में टिकटॉक का डाउनलोड सिर्फ 19.66 करोड़ है जो कि उसके कुल डाउनलोड का महज 9.7 फीसदी हिस्सा है।

ताज़ा समाचार

जांजगीर चाम्पा - शराब पीकर ड्यूटी करना प्रधान आरक्षक अजय सिंह को पड़ा भारी, SP ने किया सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - शराब पीकर ड्यूटी करना प्रधान आरक्षक अजय सिंह को पड़ा भारी, SP ने किया सस्पेंड
छत्तीसगढ़ - तालाब में युवक की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - तालाब में युवक की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ में एक और बड़ा हादसा, ट्रक ने बस को पिछे से मारी टक्कर, हादसे में 05 लोगो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ में एक और बड़ा हादसा, ट्रक ने बस को पिछे से मारी टक्कर, हादसे में 05 लोगो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - होली में रंग लगाने के बहाने 19 साल की युवती के साथ गैंगरेप, घर मे घुसकर चार आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ - होली में रंग लगाने के बहाने 19 साल की युवती के साथ गैंगरेप, घर मे घुसकर चार आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ - अनमोल ट्रेवल्स की बस अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में 06 यात्रियों की मौत, दर्जनों यात्री घायल
छत्तीसगढ़ - अनमोल ट्रेवल्स की बस अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में 06 यात्रियों की मौत, दर्जनों यात्री घायल
सारागांव से सक्ती के बीच चौथी रेल लाईन का परीक्षण आज, हाईस्पीड से दौड़ेगी ट्रेन, पटरी से दूर रहने की अपील
सारागांव से सक्ती के बीच चौथी रेल लाईन का परीक्षण आज, हाईस्पीड से दौड़ेगी ट्रेन, पटरी से दूर रहने की अपील
भारतीय वायु सेना का सुखोई Su‑30MKI फाइटर जेट क्रैश, हादसे में दो पायलटों की मौत
भारतीय वायु सेना का सुखोई Su‑30MKI फाइटर जेट क्रैश, हादसे में दो पायलटों की मौत
बड़ी खबर - बंगाल, बिहार और महाराष्ट्र सहित इन 07 राज्यो के राज्यपाल बदले, देखे किसे मिली कंहा की जिम्मेदारी
बड़ी खबर - बंगाल, बिहार और महाराष्ट्र सहित इन 07 राज्यो के राज्यपाल बदले, देखे किसे मिली कंहा की जिम्मेदारी
सक्ती - सरपंच पति पर लगा लूट, आगजनी और हिंसा भड़काने का आरोप, पीड़ित पक्ष ने दर्ज कराई FIR
सक्ती - सरपंच पति पर लगा लूट, आगजनी और हिंसा भड़काने का आरोप, पीड़ित पक्ष ने दर्ज कराई FIR
आज का राशिफल, दिनांक 06 मार्च 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 06 मार्च 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH