छत्तीसगढ़ - प्रत्यासियो के मंसूबे पर पुलिस ने फेरा पानी , लाखो रुपये का चुनावी साड़ी को किया जप्त

राजनाँदगाँव , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - प्रत्यासियो के मंसूबे पर पुलिस ने फेरा पानी , लाखो रुपये का चुनावी साड़ी को किया जप्त
राजनांदगांव 13 अक्टूबर 2023 - छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के चलते पुलिस लगातार संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रख रही है.गुरुवार को राजनांदगांव जिले के छुरिया ब्लॉक के कल्लूबंजारी फोरेस्ट चेक पोस्ट पर एसएसटी एवं एफएसटी टीम ने वाहन सहित 107 बोरी साड़ी जब्त की है। 

कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी डोमन सिंह के निर्देश पर विधानसभा चुनाव 2023 के दृष्टिगत अवैध शराब परिवहन , नगदी राशि एवं अन्य वस्तुओं पर जिले की अंतर्राज्यीय सीमा पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है. एसएसटी एवं एफएसटी दल ने आज छुरिया थाना क्षेत्र के ग्राम कल्लूबंजारी फारेस्ट चेक पोस्ट पर चेकिंग के दौरान वाहन सहित साड़ी कपड़ा से भरे 107 प्लास्टिक की बोरियों को जब्त किया।

थाना प्रभारी छुरिया ने बताया कि एसएसटी एवं एफएसटी दल ग्राम कल्लूबंजारी फोरेस्ट चेक पोस्ट पर चेकिंग के दौरान महिन्द्रा ट्रेव्लस बस क्रमांक CG 04 MV 1462 में यात्री वाहन चालक विनय कुर्रे को 107 प्लास्टिक की बोरियों में साड़ी कपड़ा भरकर ग्रामीण मार्ग अंतर्राज्यीय सीमा से परिहवन करते पकड़ा गया।

टीम ने चालक को सामानों का बिल पेश करने कहा. चालक ने पेश किए गए 74 नग बिल में से 58 नग बिल में ट्रक क्रमांक CG 04 M 1462 एवं 16 नग बिल में ट्रक क्रमांक CG 04 MV 1462 लेख होना त्रुटिपूर्ण पाया गया। यात्री वाहन में भारी मात्रा में माल परिवहन करना और विधानसभा निर्वाचन को प्रभावित करने की आशंका होने पर यात्री वाहन सहित साड़ी कपड़ा से भरे 107 प्लास्टिक की बोरी को धारा 102 अंतर्गत जब्त किया गया. टीम ने जब्त यात्री वाहन एवं साड़ी को अग्रिम कार्रवाई के लिए थाना छुरिया को सौंपा है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH