वरिष्ठ भाजपा नेता व पूर्व मंत्री का इलाज के दौरान निधन , पार्टी में शोक की लहर

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
वरिष्ठ भाजपा नेता व पूर्व मंत्री का इलाज के दौरान निधन , पार्टी में शोक की लहर
भोपाल 12 अक्टूबर 2023 - मध्य प्रदेश में वरिष्ठ नेता सरताज सिंह का भोपाल में इलाज के दौरान निधन हो गया। वे 83 वर्ष के थे। सरताज सिंह पांच बार सांसद और दो बार विधायक रहे। इस दौरान वह केंद्रीय मंत्री और मध्य प्रदेश सरकार में भी मंत्री रहे। सरताज सिंह लंबे समय से बीमार थे और भोपाल में उनका इलाज चल रहा था। सभी उन्हें सरताज बाबू जी के नाम से जानते थे। उनके निधन पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान , भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वी.डी. शर्मा , भाजपा के संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा समेत अनेक नेताओं ने शोक जताया है।

2018 में हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा से टिकट न मिलने पर सरताज सिंह पार्टी छोड़कर कांग्रेस में शामिल हो गए थे। उन्होंने होशंगाबाद (अब नर्मदापुरम) सीट से पूर्व विधानसभा अध्यक्ष सीतासरन शर्मा के खिलाफ चुनाव लड़ा था। हालांकि वह चुनाव हार गए थे। बाद में उन्होंने पुन: भाजपा में वापसी कर ली थी।

सरताज सिंह अपने जमाने में भाजपा के कद्दावर नेता थे वह पांच बार सांसद, दो बार मंत्री और विधायक रहे। इसके अलावा वह दो बार नगर पालिका अध्यक्ष भी रह चुके थे। उन्होंने मध्यप्रदेश सरकार में वन व PWD जैसे मंत्रालयों का जिम्मा संभाला। वह पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के दिग्गज नेता रहे अर्जुन सिंह को भी एक बार चुनाव में पटखनी दे चुके थे।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला

सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..

सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर

सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,

सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??

सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली

सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी

सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??

यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH