बड़ी बहन को आशिक के साथ आपत्तिजनक हालत में देखना छोटी बहनो को पड़ा भारी , मारी गई बेमौत

उत्तर प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
बड़ी बहन को आशिक के साथ आपत्तिजनक हालत में देखना छोटी बहनो को पड़ा भारी , मारी गई बेमौत
इटावा 10 अक्टूबर 2023 - उत्तरप्रदेश के इटावा से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. एक युवती अपने प्रेमी के साथ रंगरेलिया मना रही थी. इस दौरान उसकी दो बहनों ने देख लिया और घर में शिकायत कर दी. इसके बाद गुस्से में बड़ी बहन ने अपनी दो मासूम बहनों को फावड़े से काटकर मौत के घाट उतार दिया। पूरा मामला इटावा के जसवंतनगर का है।

बहादुरपुर गांव में प्रेम संबंधों में रोड़ा बनने पर बड़ी बहन ने ही अपनी दो मासूम बहनों की हत्या की थी. पुलिस ने 18 घंटे की जांच-पड़ताल में मिले सुरागों के बाद सख्ती से पूछताछ की तो बड़ी बहन ने अपना जुर्म कबूल कर सच्चाई उजागर कर दी. आरोपी युवती को जेल भेज दिया गया है।

एसपी देहात सत्यपाल सिंह ने बताया कि बलरई थाना क्षेत्र के बहादुरपुर गांव के जयवीर सिंह की दो बेटियों शिल्पी (7) और रोशनी (5) की रविवार शाम गला काटकर हत्या कर दी गई थी. इस पर पुलिस के साथ ही फोरेंसिक टीम घटनास्थल पर पहुंची थी. मामले की गहनता से जांच की गई तो घर में बड़ी बहन अंजली (19) के कपड़े सूखते हुए मिले।

शाम को कपड़े धोने की जानकारी करने पर कोई सही जवाब नहीं दे सका. इसके बाद फोरेंसिक टीम को घर के आंगन में पड़े टिनशेड में रखा फावड़ा मिला. इसे भी पूरी तरह साफ किया गया था. कुछ खून के हल्के छींटे दिखने पर फोरेंसिक टीम ने उसकी जांच की. सूख रहे कपड़ों की जांच करने में खून लगे होने की बात पता चली।

इस पर अंजली से सख्ती से पूछताछ की तो उसने वारदात को अंजाम देने का सच बताया. उसने कहा कि छोटी बहनों द्वारा प्रेम प्रसंग की माता-पिता से शिकायत करने से उसने आपा खो दिया और उनकी फावड़ा मारकर हत्या कर दी. आरोपी अंजली को गिरफ्तार करके पुलिस ने जेल भेज दिया. मृत बच्चियों का सुरक्षा व्यवस्था के बीच अंतिम संस्कार करा दिया गया।

ताज़ा समाचार

सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH