छत्तीसगढ़ - कॉलेज के फेयरवेल पार्टी में छात्रों के दो गुट आपस मे भिड़े , चला चाकू , एक कि हालत गंभीर

बिलासपुर , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - कॉलेज के फेयरवेल पार्टी में छात्रों के दो गुट आपस मे भिड़े , चला चाकू , एक कि हालत गंभीर
बिलासपुर 10 अक्टूबर 2023 -  एलसीआइटी कलेज द्वारा रेड डायमंड होटल में आयोजित फेयरवेल पार्टी में छात्रों के दो गुट के बीच जमकर मारपीट हो गई। एक गुट ने चाकू से दूसरे गुट के छात्र पर हमला कर दिया। इससे उस छात्र को गंभीर चोट आई है। पीड़ित की शिकायत पर सिरगिट्टी पुलिस अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गंगानगर मंगला निवासी नितिन तिवारी LCIT कालेज में बीए प्रथम ईयर का छात्र है।

उन्होंने अपनी शिकायत में पुलिस को बताया कि सोमवार को कालेज की फेयरवेल पार्टी कार्यक्रम रेड डायमंड होटल में चल रहा था। सीनियर व जूनियर छात्र-छात्राएं शामिल हुए थे। शाम 4.30 बजे खाना खाकर नितिन अपने दोस्त रिषीत यादव, आयुष चन्द्रवंशी के साथ होटल से निकले। गेट के पास स्वयं सोनकर, अंकित सोनकर, ओम पांडेय, आयुष गोरख अपने अन्य साथियों के साथ खड़े थे। खाना खाने के समय स्वयं सोनकर के साथ नाचने के दौरान धक्का-मुक्की हुई थी। 

इसी बात को लेकर अपने अन्य साथियों के साथ गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी दी और हाथ में रखे चाकू से नितिन के सीने में जानलेवा हमला कर दिया। इस बीच अंकित सोनकर, ओम पांडेय ने हाथ मुक्के से मारपीट की। बीच बचाव करने आए तो आरोपितों ने रिषीत यादव के साथ भी मारपीट की। इसके अलावा आरोपितों ने समर बोरकर की कार में तोड़फोड़ की। छीनाझपटी में नितिन के गले से सोने की चेन व रिषीत यादव के गले में सोने की चेन व मोबाइल गिर गया।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला

सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..

सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर

सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,

सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??

सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली

सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी

सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??

यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH