सक्ती से बड़ी खबर , सक्ती विधानसभा सीट से भाजपा ने बदला प्रत्याशी , अब ये देंगे डॉ महंत को टक्कर
सक्ती , 10-10-2023 1:07:52 AM
सक्ती 09 अक्टूबर 2023 - साल 2023 के विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने अपना प्रत्याशी बदल दिया है। साल 2018 के चुनाव में भाजपा ने सिटिंग MLA डॉ खिलावन साहू का पत्ता काट कर सक्ती सीट से मेधाराम साहू को मैदान में उतारा था लेकिन इस चुनाव में मेघाराम साहू को हराते हुए डॉ चरण दास महंत से भारी मतो से जीत दर्ज की थी।
साल 2018 की हार से सबक लेते हुए भाजपा ने इस बार मेघाराम साहू के बजाय डॉ खिलावन साहू पर एक बार फिर दांव लगाया है और इस बार खिलावन साहू और डॉ चरण दास महंत के बीच मुकाबला होगा।


















