जांजगीर चाम्पा जिले में धारा-144 लागू , कलेक्टर ने जारी किया आदेश

जांजगीर चाम्पा , 10-10-2023 12:08:51 AM
Anil Tamboli
जांजगीर चाम्पा जिले में धारा-144 लागू , कलेक्टर ने जारी किया आदेश
जांजगीर चाम्पा 09 अक्टूबर 2023 - भारत निर्वाचन आयोग द्वारा विधानसभा आम चुनाव-20023 की 09 अक्टूबर 2023 को घोषणा किये जाने से आचार संहिता प्रभावशील हो गया है। इन परिस्थियों में जिले में चुनाव गतिविधियों के दौरान शांति भंग होने का अंदेशा है जो सामान्य जनजीवन एवं लोक सम्पत्ति के लिए खतरा पैदा कर सकता है एवं शांतिपूर्ण तथा निष्पक्ष चुनाव में बाधा खड़ी कर सकते हैं। अतः लोक जीवन एवं लोक सम्पत्ति की सुरक्षा को उत्पन्न हुए खतरे का निवारण किया जाना आवश्यक हो गया है ताकि निर्वाचन में मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग भयमुक्त वातावरण में निर्भयतापूर्वक कर सके। 
       
कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी ऋचा प्रकाश चौधरी द्वारा दण्ड प्रक्रिया संहिता 1973 की धारा 144 (1) के तहत प्रदत्त अधिकारों का उपयोग करते हुए निम्नलिखित प्रतिबंधात्मक निषेधाज्ञा जारी किया गया हैः- 

जांजगीर-चांपा जिला अंतर्गत कोई भी व्यक्ति किसी प्रकार का घातक अस्त्र-शस्त्र (जैसे- बंदूक, रायफल, रिवाल्वर, पिस्टल इत्यादि) तलवार, भाला, बरछा, लाठी, गुप्ती, विस्फोटक सामग्री एवं घातक हथियार इत्यादि अस्त्र-शस्त्र लेकर सार्वजनिक स्थानों पर नहीं चलेगा। 

कोई भी राजनैतिक दल या व्यक्ति सशस्त्र जुलुस नहीं निकालेगा और न ही आपत्तिजनक पोस्टर वितरित करेगा।
      
कलेक्टर द्वारा यह आदेश जांजगीर-चाम्पा जिले के सम्पूर्ण ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों की सीमाओं में यथास्थिति जन साधारण पर लागू किया गया है। परन्तु यह आदेश कर्तव्य पर कार्यरत शासकीय कर्मचारियों पर लागू नहीं होगा, जो हथियार धारण करने की मान्यता रखते हैं। यह आदेश उन व्यक्तियों पर भी लागू नहीं होगा जो शारीरिक दुर्बलता, वृद्धावस्था व विकलांगता के कारण सहारे के रूप मे लाठी लेकर चलते हैं। 

यह आदेश जन साधारण को संबोधित है एवं समयाभाव के कारण प्रत्येक जनसाधारण पर तामिल किया जाना संभव नहीं हैं। अतः यह आदेश दण्ड प्रक्रिया संहिता की धारा 144 की उपधारा (2) के अंतर्गत एक पक्षीय रूप से पारित किया जाता है। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा एवं आचार संहिता प्रभावशील रहने की अवधि तक प्रभावशील रहेगा।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - भाजपा नेता का काटपत्ती जुआ खेलते VIDEO हुआ वायरल, राजनीतिक गलियारों में मची खलबली
छत्तीसगढ़ - भाजपा नेता का काटपत्ती जुआ खेलते VIDEO हुआ वायरल, राजनीतिक गलियारों में मची खलबली
सक्ती - 09 साल की मासूम को हवस का शिकार बनाने वाले दुजराम को उम्र कैद की सजा, सक्ती कोर्ट का फैसला
सक्ती - 09 साल की मासूम को हवस का शिकार बनाने वाले दुजराम को उम्र कैद की सजा, सक्ती कोर्ट का फैसला
सक्ती - जुए के अड्डे पर पुलिस की दबिस, ईरसाद अहमद सहित 07 जुआरी गिरफ्तार, हजारों रुपये जप्त
सक्ती - जुए के अड्डे पर पुलिस की दबिस, ईरसाद अहमद सहित 07 जुआरी गिरफ्तार, हजारों रुपये जप्त
सट्टे के बाद अब जुए का गढ़ बनते जा रहा है सक्ती, आखिर कौन है इस खेल के पीछे??, बूझो तो जाने..
सट्टे के बाद अब जुए का गढ़ बनते जा रहा है सक्ती, आखिर कौन है इस खेल के पीछे??, बूझो तो जाने..
क्षेत्रीय पार्टी का नेता LPG सिलेंडरों की कर रहा था कालाबाजारी, 55 भरे सिलेंडर जप्त होते ही नेता जी हुए फरार
क्षेत्रीय पार्टी का नेता LPG सिलेंडरों की कर रहा था कालाबाजारी, 55 भरे सिलेंडर जप्त होते ही नेता जी हुए फरार
छत्तीसगढ़ - जुआरियो को संरक्षण देना चौकी प्रभारी बृजकिशोर को पड़ा भारी, SSP ने किया लाईन अटैच
छत्तीसगढ़ - जुआरियो को संरक्षण देना चौकी प्रभारी बृजकिशोर को पड़ा भारी, SSP ने किया लाईन अटैच
छत्तीसगढ़ - खुलेआम शराब पीना और बेचना रमेश देवांगन सहित इन 10 लोगो को पड़ा भारी, हुए गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - खुलेआम शराब पीना और बेचना रमेश देवांगन सहित इन 10 लोगो को पड़ा भारी, हुए गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - ट्रक और ट्रेलर में टक्कर के बाद लगी आग, ट्रेलर चालक की जिंदा जलकर मौत
छत्तीसगढ़ - ट्रक और ट्रेलर में टक्कर के बाद लगी आग, ट्रेलर चालक की जिंदा जलकर मौत
छत्तीसगढ़ - अफीम की खेती पर बड़ा खुलासा, अफीम को मक्का बता कर ले रहे थे सरकारी योजना का लाभ
छत्तीसगढ़ - अफीम की खेती पर बड़ा खुलासा, अफीम को मक्का बता कर ले रहे थे सरकारी योजना का लाभ
छत्तीसगढ़ - शमसान घाट में जुआ खेलते राजू साहू और हसन खान सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, जिला पुलिस की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - शमसान घाट में जुआ खेलते राजू साहू और हसन खान सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, जिला पुलिस की कार्यवाही
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH