पुलिस टीम पर हमला एक ASP सहित दर्जन भर पुलिस कर्मी घायल , दो पत्रकार भी जख्मी ,,

उत्तर प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
पुलिस टीम पर हमला एक ASP सहित दर्जन भर पुलिस कर्मी घायल , दो पत्रकार भी जख्मी ,,
बलिया 04 सितम्बर 2020 - उत्तरप्रदेश के बलिया जिले के रसड़ा कस्बे में पुलिस द्वारा एक युवक की कथित पिटाई की घटना को लेकर गुरुवार को पुलिस और ग्रामीणों के बीच झड़प हुई। इस दौरान एक अस्थाई पुलिस चौकी में तोड़फोड़ की गई तथा करीब आधा दर्जन वाहनों को क्षतिग्रस्त कर दिया गया।अपर पुलिस अधीक्षक संजय यादव ने बताया कि रसड़ा कस्बे में लोगों ने पुलिस पर पन्ना लाल नामक युवक की पिटाई का आरोप लगाते हुए लखनऊ-बलिया राजमार्ग पर स्थित कोटवारी मोड़ पर रास्ता जाम कर दिया।

भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने हल्का बल प्रयोग किया तो ग्रामीणों ने पथराव शुरू कर दिया
उन्होंने बताया कि इसकी सूचना मिलने पर वह और पुलिस उपाधीक्षक के पी सिंह मौके पर पहुंचे। बातचीत में जाम हटाने को लेकर सहमति बनी तथा दोषी पुलिस कर्मियों के विरुद्ध जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया गया। इसके बाद पुलिस ने जैसे ही जाम के लिए सड़क पर रखे गए अवरोधकों को हटाना शुरू किया ग्रामीण फिर उग्र हो गए।

उग्र भीड़ ने अस्थायी पुलिस चौकी में तोड़फोड़ की
यादव ने बताया कि भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने हल्का बल प्रयोग किया तो ग्रामीणों ने पथराव शुरू कर दिया। उग्र भीड़ ने अस्थायी पुलिस चौकी में तोड़फोड़ की तथा छह मोटरसाइकिल को क्षतिग्रस्त कर दिया।उन्होंने बताया कि इस घटना में वह खुद भी घायल हो गए। इसके अलावा पांच अन्य पुलिसकर्मियों और दो पत्रकारों समेत कुल 12 लोग जख्मी हुए हैं।

यादव ने बताया कि मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। जिलाधिकारी एच पी शाही और पुलिस अधीक्षक देवेंद्र नाथ मौके पर पहुंच गए हैं।पुलिस अधीक्षक नाथ ने बताया कि रसड़ा कस्बे की राम दुलारी देवी ने अपने पति के भतीजे पन्ना लाल के विरुद्ध पुलिस से शिकायत की थी कि वह उनके घर में जबर्दस्ती रह रहा है।

लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ भी कार्रवाई होगी
इस सूचना के बाद पुलिस पन्ना लाल को कल पुलिस चौकी पर ले आयी। पन्ना लाल का आरोप है कि पुलिस चौकी पर पुलिसकर्मियों ने उसके साथ मारपीट की तथा दुर्व्यवहार किया। उन्होंने बताया कि पुलिस पर पथराव करने वाले अराजक तत्वों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। साथ ही उन्होंने कहा कि मामले में लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ भी कार्रवाई होगी।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH