बड़ा हादसा - एक-एक कर नदी में डूबे 05 युवक , सभी की मौत , गाँव मे पसरा सन्नाटा

उत्तर प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
बड़ा हादसा - एक-एक कर नदी में डूबे 05 युवक , सभी की मौत , गाँव मे पसरा सन्नाटा
प्रयागराज 06 अक्टूबर 2023 - प्रयागराज की गंगा में शुक्रवार की दोपहर बड़ी घटना हो गई। गंगा में नहाते समय एक दूसरे को बचाने के चक्कर में कई किशोर पानी में डूब गए। मामले की जानकारी मिलते ही आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। SDRF को भी बुलाया गया। बचाव और राहत कार्य शुरू कराया गया। लेकिन किसी को बचाया नहीं जा सका सभी पांच शव बरामद हो गए। 

सीएम योगी ने हादसे पर दुख जताते हुए अधिकारियों को किशोरों के परिवार वालों की हर संभव मदद का निर्देश दिया है। घटना शिवकुटी थाना क्षेत्र के मेंहदौरी गंगा कछार में हुई है।

बताया जाता है कि शिवकुटी थाना क्षेत्र स्थित गंगा में स्नान के लिए शुक्रवार दोपहर पांच किशोर शनि (16) पुत्र नंदु निवासी बेली, प्रियांशु (15) निवासी बेली, मुलायम (16) पुत्र गिरधारी निवासी म्योराबाद, आकाश (16) निवासी बेली और हिमांशु (16) पुत्र राजेश सिंह निवासी म्योराबाद गंगा में नहाने पहुंचे थे।

नहाते समय एक किशोर डूबने लगा तो दूसरे ने बचाने की कोशिश की। इसी दौरान एक दूसरे को बचाने के चक्कर में पांचों डूबने लगे। इससे पहले कि आसपास के लोग कुछ कर पाते पांचों गंगा के गहरे पानी में गायब हो गए पांचों के पानी में गायब होते ही घाट के पास मौजूद अन्य लोगों में अफरातफरी मच गई। लोगों ने पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों को सूचना दी। 

पांच किशोरों के डूबने की खबर लगते ही आला अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। तत्काल गोताखोरों को पानी में उतारा और एसडीआरएफ को भी आने के लिए संदेश दे दिया गया। गोताखोरों ने एक घंटे की मशक्कत के बाद एक-एक कर पांचों शवों को बाहर निकाला। तब तक किशोरों के परिजन भी घाट पर पहुंच गए। पांच किशोरों का एक साथ शव देख कोहराम मच गया। पुलिस ने पांचों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

ताज़ा समाचार

सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH