24 घंटे के दौरान इन राज्यो में भारी बारिश की चेतावनी , IMD ने जारी किया अलर्ट

नई दिल्ली , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
24 घंटे के दौरान इन राज्यो में भारी बारिश की चेतावनी , IMD ने जारी किया अलर्ट
नई दिल्ली 05 अक्टूबर 2023 - मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में सब हिमालयी पश्चिम बंगाल, असम, मेघालय और सिक्किम में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। इसके बाद इन राज्यों में कमी आएगी। इसके अलावा, अगले दो दिनों के दौरान, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पश्चिमी मध्य प्रदेश, गुजरात, पूर्वी उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र के कई इलाकों से मॉनसून की विदाई की स्थितियां अनुकूल बनी रहेंगी। 

पूर्वी भारत की बात करें तो सब हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम में पांच और छह अक्टूबर, झारखंड, बिहार, गंगीय पश्चिम बंगाल में पांच अक्टूबर, अंडमान और निकोबार द्वीप में पांच से नौ अक्टूबर को भारी से बहुत भारी बारिश होने जा रही है। नॉर्थईस्ट इंडिया की बात करें तो असम, मेघालय में पांच से सात अक्टूबर, अरुणाचल प्रदेश, नगालैंड, मणिपुर में पांच और छह अक्टूबर को तेज बारिश होगी। वहीं, नॉर्थवेस्ट के भी कुछ राज्यों में बारिश का अलर्ट है।

मौसम विभाग ने बताया है कि जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में 9 अक्टूबर को हल्की से मध्यम बारिश होने वाली है। इसके अलावा, बिजली कड़कने और कुछ इलाकों में आंधी तूफान की भी चेतावनी जारी की गई है। पश्चिमी और दक्षिण भारत की बात करें तो यहां मौसम में कोई बड़ा बदलाव नहीं आएगा। 

उत्तरी सिक्किम में ल्होनक झील पर बादल फटने से तीस्ता नदी में अचानक बाढ़ आने के कारण 14 लोगों की मौत हो गई और 23 सैन्यकर्मियों समेत 102 लोग लापता हो गए। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। सिक्किम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (SSDMS) ने बुलेटिन में बताया कि बुधवार को आई आपदा के बाद से अब तक 2,011 लोगों को बचाया गया है जबकि 22,034 लोग इससे प्रभावित हुए हैं। इसमें बताया गया कि राज्य सरकार ने आपदा से प्रभावित चार जिलों में 26 राहत शिविर स्थापित किए हैं।

ताज़ा समाचार

सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH