छत्तीसगढ़ - इस विधानसभा सीट में 120 धुरंधरों को किनारे कर कांग्रेस लगाएगी महिला दावेदार पर दांव

बिलासपुर , 05-10-2023 7:13:26 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - इस विधानसभा सीट में 120 धुरंधरों को किनारे कर कांग्रेस लगाएगी महिला दावेदार पर दांव
बिलासपुर 05 अक्टूबर 2023 - कांग्रेस ने अब तक छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए अपनी एक भी लिस्ट जारी नहीं की है जबकि भाजपा ने अगस्त के मध्य में ही 21 प्रत्याशियों के नामों का ऐलान कर इस मामले में बाजी मार ली है। बात करें टिकट के लिए प्रक्रिया की तो कांग्रेस ने इस बार कांग्रेस ने अपने ब्लॉक प्रमुखों को तवज्जों देते हुए उनके माध्यम से उम्मीदवारों के आवेदन मंगाए थे। इस तरह प्रदेश के सभी नब्बे विधानसभाओं के लिए करीब दो हजार आवदेन जिला मुख्यालयों तक पहुंचे थे।

हम बात कर रहे है बिलासपुर संभाग के बेलतरा विधानसभा सीट की। कांग्रेस के करीब 120 नेताओं ने आवेदन जमा करते हुए यहाँ से चुनाव लड़ने की इच्छा जाहिर की थी। आवेदकों में कई बड़े नाम भी शामिल थे मसलन महापौर रामशरण यादव, पर्यटन बोर्ड अध्यक्ष अटल श्रीवास्तव , पूर्व विधायक चंद्रप्रकाश वाजपेयी, शहर अध्यक्ष विजय पांडेय, योग आयोग के सदस्य रवींद्र सिंह, जिला पंचायत सदस्य अंकित गौरहा के नाम शामिल थे। 

वही अब कांग्रेस ने इन सभी नामों को दरकिनार करते हुए इस सीट पर महिला उम्मीदवार को उतारने का मन बना लिया है। दरअसल जिन संभावित नेताओं के नामों की इस सीट से लड़ने की पूरी संभावना है उनमे दो महिला नेत्रियों के नाम है। इनमे पहला है स्मृति श्रीवास और दूसरा नाम है महिला कांग्रेस की प्रदेश महासचिव शिल्पी तिवारी। पूरी सम्भावना है कि इन्ही दो में से किसी एक पर कांग्रेस दांव खेल सकती है।

बेलतरा सीट फिलहाल भाजपा के खाते में है। रजनेश सिंह यहाँ से विधायक है। 2018 के विस चुनाव में उन्होंने कांग्रेस के राजेंद्र साहू को करीब 6 हजार मतों से हराया था। लेकिन इस बार रजनेश सिंह का पत्ता साफ़ होता नजर आ रहा है। 

भाजपा यहाँ से युवा नेता सुशांत सिंह को अपना प्रत्याशी बना सकती है। वैसे यह सीट हमेशा से भाजपा के लिए परम्परागत सीट रही है। बेलतरा से लम्बे समय तक बद्रीधर दीवान विधायक रहे वही पिछली बार जब भाजपा को करारी हार का सामना करना पड़ा और उनकी सीट घटकर महज 15 रह गई तब उन्होंने बेलतरा फतह करने में कामयाबी पाई थी।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - भाजपा नेता का काटपत्ती जुआ खेलते VIDEO हुआ वायरल, राजनीतिक गलियारों में मची खलबली
छत्तीसगढ़ - भाजपा नेता का काटपत्ती जुआ खेलते VIDEO हुआ वायरल, राजनीतिक गलियारों में मची खलबली
सक्ती - 09 साल की मासूम को हवस का शिकार बनाने वाले दुजराम को उम्र कैद की सजा, सक्ती कोर्ट का फैसला
सक्ती - 09 साल की मासूम को हवस का शिकार बनाने वाले दुजराम को उम्र कैद की सजा, सक्ती कोर्ट का फैसला
सक्ती - जुए के अड्डे पर पुलिस की दबिस, ईरसाद अहमद सहित 07 जुआरी गिरफ्तार, हजारों रुपये जप्त
सक्ती - जुए के अड्डे पर पुलिस की दबिस, ईरसाद अहमद सहित 07 जुआरी गिरफ्तार, हजारों रुपये जप्त
सट्टे के बाद अब जुए का गढ़ बनते जा रहा है सक्ती, आखिर कौन है इस खेल के पीछे??, बूझो तो जाने..
सट्टे के बाद अब जुए का गढ़ बनते जा रहा है सक्ती, आखिर कौन है इस खेल के पीछे??, बूझो तो जाने..
क्षेत्रीय पार्टी का नेता LPG सिलेंडरों की कर रहा था कालाबाजारी, 55 भरे सिलेंडर जप्त होते ही नेता जी हुए फरार
क्षेत्रीय पार्टी का नेता LPG सिलेंडरों की कर रहा था कालाबाजारी, 55 भरे सिलेंडर जप्त होते ही नेता जी हुए फरार
छत्तीसगढ़ - जुआरियो को संरक्षण देना चौकी प्रभारी बृजकिशोर को पड़ा भारी, SSP ने किया लाईन अटैच
छत्तीसगढ़ - जुआरियो को संरक्षण देना चौकी प्रभारी बृजकिशोर को पड़ा भारी, SSP ने किया लाईन अटैच
छत्तीसगढ़ - खुलेआम शराब पीना और बेचना रमेश देवांगन सहित इन 10 लोगो को पड़ा भारी, हुए गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - खुलेआम शराब पीना और बेचना रमेश देवांगन सहित इन 10 लोगो को पड़ा भारी, हुए गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - ट्रक और ट्रेलर में टक्कर के बाद लगी आग, ट्रेलर चालक की जिंदा जलकर मौत
छत्तीसगढ़ - ट्रक और ट्रेलर में टक्कर के बाद लगी आग, ट्रेलर चालक की जिंदा जलकर मौत
छत्तीसगढ़ - अफीम की खेती पर बड़ा खुलासा, अफीम को मक्का बता कर ले रहे थे सरकारी योजना का लाभ
छत्तीसगढ़ - अफीम की खेती पर बड़ा खुलासा, अफीम को मक्का बता कर ले रहे थे सरकारी योजना का लाभ
छत्तीसगढ़ - शमसान घाट में जुआ खेलते राजू साहू और हसन खान सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, जिला पुलिस की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - शमसान घाट में जुआ खेलते राजू साहू और हसन खान सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, जिला पुलिस की कार्यवाही
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH