पूर्व जिला पंचायत सदस्य सहित 06 लोगों की हत्या , मृतकों में दो बच्चे और महिला भी शामिल

उत्तर प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
पूर्व जिला पंचायत सदस्य सहित 06 लोगों की हत्या , मृतकों में दो बच्चे और महिला भी शामिल
देवरिया 02 अक्टूबर 2023 - सोमवार को देवरिया में रुद्रपुर कोतवाली इलाके के फतेहपुर गांव में एक परिवार की पांच लोगों समेत छह लोगों की हत्या कर दी गई. इस जानलेवा हमले में एक बच्ची समेत तीन अन्य लोग घायल होग गये. वारदात के बाद गांव में अफरा-तफरी का माहौल है. मौके पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. देवरिया एसपी डॉ. संकल्प शर्मा ने बताया कि वारदात की सूचना मिलने पर मौके पर पीएसी भेजी गयी. जमीन को लेकर विवाद होने की जानकारी मिली है. जमीन को लेकर पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रेम चंद्र यादव और सत्य प्रकाश दुबे के बीच विवाद चल रहा था।

रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र के फतेहपुर ग्राम पंचायत के लेड़हां टोले के सत्य प्रकाश दुबे के परिवार से गांव के अभयपुरा टोले के रहने वाले पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रेमचंद यादव के परिवार से भूमि विवाद को लेकर रंजिश चल रही थी. सोमवार की सुबह पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रेम यादव की हत्या कर दी गई. वारदात से नाराज भीड़ आरोपी सत्य प्रकाश दुबे के घर पहुंची. हमलावरों ने सत्य प्रकाश दुबे, उनकी पत्नी समेत पांच की जान ले ली।

पुलिस के अनुसार, सोमवार की सुबह देवरिया के रुद्रपुर कोतवाली इलाके के फतेहपुर के लेहड़ा टोला पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रेम चंद्र यादव की पीटकर हत्या कर दी गई थी. वारदात से नाराज भीड़ आरोपी सत्यप्रकाश दुबे के घर पहुंची और सत्यप्रकाश दुबे को मार डाला. इसके बाद उत्तेजित भीड़ ने दो बच्चों, महिला और एक अन्य की हत्या कर दी. वारदात के बाद गांव में अफरा-तफरी का माहौल है. मौके पर पुलिस अधिकारी पहुंच गए हैं।

ताज़ा समाचार

सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH