सक्ती के बंसल ट्रेडर्स सहित सात अन्य खाद दुकानों का लाइसेंस निरस्त , जांजगीर कलेक्टर की कार्यवाही ,,
जांजगीर चाम्पा , 04-09-2020 12:07:08 AM
जांजगीर चांपा 03 सितम्बर 2020 - कलेक्टर यशवंत कुमार के मार्गनिर्देशन मे यूरिया खाद बांटने वाले निजी विक्रेताओं की जांच की गई। जांच में गड़बड़ी पाये जाने पर सात निजी विक्रेताओं के पंजीयन प्रमाण पत्र को निलंबित कर दिया गया है।
कलेक्टर के निर्देश पर जांच के लिए जांजगीर, पामगढ़ और सक्ती के अनुविभागीय अधिकारी कृषि की टीम बनाकर जांच की गई जिसमे बंसल ट्रेडर्स सक्ती, योगेश कुमार अग्रवाल फगुरम, जिन्दल सेल्स बाराद्वार, प्रकाश खाद भण्डार बाराद्वार, दिशा सेल्स चांपा, उदित नारायण विश्वनाथ सुलतानिया शिवरीनारायण और आर के ट्रेडर्स अकलतरा की जांच में अनियमितता पाए जाने पर कारण बताओ सूचना जारी कर जवाब प्राप्त किया गया जवाब संतोषप्रद नही होने पर उक्त प्रतिष्ठानो के उर्वरक पंजीयन प्रमाण पत्र को निलंबित कर दिया गया है। इन प्रतिष्ठानो में उर्वरक व्यवसाय प्रतिबंधित किया गया है।














