चाम्पा में रसूखदार ब्यक्ति के दो कर्मचारी मिले कोरोना संक्रमित , कोरोना संक्रमित होने की जानकारी जा रही है छिपाई ,,
जांजगीर चाम्पा , 03-09-2020 11:17:42 PM
चाम्पा से पप्पू थवाईत की रिपोर्ट -
चाम्पा 03 अगस्त 2020 - जांजगीर चाम्पा जिले के मशहूर बिल्डर एवं डेवलपर डी बी वेंचर के दो प्रमुख व्यक्ति को करोंना पजेटिव पाए जाने की जानकारी सामने आ रही है लेकिन डी बी वेंचर्स के मुखिया धीरेन्द्र बाजपेई के रसूख के सामने स्थानीय प्रसासन द्वारा किसी भी तरह की जानकारी देने के लिए हील हवाला किया जा रहा है ।
हालांकि यह स्पस्ट हो चुका है की जांजगीर चाम्पा जिले के मशहूर बिल्डर एवं डेवलपर डी बी वेंचर के दो प्रमुख कर्ता धर्ता करोंना संक्रमित पाए गए है इसके बाद भी ना तो प्रसासन ने संबंधित क्षेत्र को कन्टेन्टमेंट जोन घोषित किया है और ना ही मीडिया को इस बात की जानकारी दी जा रही है की जांजगीर चाम्पा जिले के मशहूर बिल्डर एवं डेवलपर डी बी वेंचर के दो प्रमुख व्यक्ति को करोंना पजेटिव पाए गए है।
चाम्पा के लोग दबी जुबान से ही सही लेकिन यह कहने से नही हिचक रहे है की डी बी वेंचर के मुखिया धीरेन्द्र बाजपेई की ऊँची पहुँच के चलते प्रसासन इस मामले को दबाने में जुटा हुआ है ।
हमारे संवाददाता पप्पू थवाईत ने जब चाम्पा के तहसीलदार से बात की तब उन्होंने जानकारी नही होने की बात कही जबकि पूरे चाम्पा शहर में यह चर्चा आम है की डी बी वेंचर्स के दो प्रमुख ब्यक्ति कोरोना संक्रमित मिले है ।
बता दे की चाम्पा के प्रमुख हृदय स्थल पर स्थित यूनियन बैंक के मैनेजर भी करोना पजेटिव पाये गए थे लेकिन बैंक अभी तक सुचारू रूप से चल रहा है और तथा कथिक अधिकारी सब कुछ जानते हुए भी अंजान बने सब देख रहे है।
ऐसे में गौर करने वाली बात यह है कि अगर इस तरह की लापरवाही से चाम्पा में कोरोना ब्लास्ट होता है तो उसकी जिम्मेदारी कौन लेगा।














