कलंकित हुआ शिक्षा का मंदिर , 05 वी की छात्रा को निर्वस्त्र कर प्राचार्य ने की अश्लील हरकत

उत्तर प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
कलंकित हुआ शिक्षा का मंदिर , 05 वी की छात्रा को निर्वस्त्र कर प्राचार्य ने की अश्लील हरकत
अयोध्या 30 सितंबर 2023 - शिक्षक को बच्चों के भविष्य निर्माता कहा जाता है, लेकिन गुरु-शिष्य के रिश्ते के शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है. एक शिक्षक ने कक्षा 5 की 10 वर्षीय छात्रा को कमरे में बंधक बनाकर उसके कपड़े उतरवाए. इसके बाद अश्लील हरकत की. इस घटना का असर बच्ची पर इतना हुआ कि उसने स्कूल जाना ही छोड़ दिया।

मामला अयोध्या जिले के रुदौली तहसील क्षेत्र के थाना बाबा बाजार का है. बताया जाता है कि दिनांक 16 सितंबर को इसी थाना क्षेत्र की एक कक्षा पांच में पढ़ने वाली नाबालिग छात्रा प्राइमरी विद्यालय भूलामऊ द्वितीय में पढ़ने गई थी. छुट्टी के बाद जब वह बच्ची घर जाने लगी तो प्रधानाध्यापक रिजवान अहमद ने उसे स्कूल में रोक लिया. इस दौरान सभी शिक्षक व अन्य बच्चे अपने घर चले गए. स्कूल में प्रधानाध्यापक रिजवान अहमद व पीड़ित बच्ची ही शेष रह गए।

सुनसान देखकर प्रधानाध्यापक हैवान बन गया और बच्ची को जबरदस्ती कमरे में ले गया और अंदर से कमरे को बंद कर लिया. इस दौरान बच्ची डर से रोने लगी. शिक्षक रिजवान अहमद ने उसे धमकी देकर चुप करा दिया और उसके कपड़े उतरवाने लगा. बच्ची ने इसका विरोध भी किया पर उसकी एक न चली. बच्ची को निर्वस्त्र करने के बाद रिजवान ने उसके साथ अश्लील हरकत शुरू कर दी. कुछ देर बाद उसने बच्ची को किसी से घटना का जिक्र करने पर मार डालने की धमकी देते हुए आजाद कर दिया।

बच्ची इस कदर डर गई थी कि उसने किसी से भी इस घटना का ज़िक्र नहीं किया और गुमसुम रहने लगी. उसने स्कूल भी जाना छोड़ दिया. शुरू में परिजनों को लगा कि उसकी तबीयत खराब है पर 28 सितंबर को भी जब स्कूल जाने के लिए परिजनों ने दबाव डाला तो पीड़ित बच्ची रोने लगी. परिवार वालों के काफी पूछने के बाद उसने घटना के बारे में परिजनों को बता दिया।

परिजन बच्ची को लेकर बाबा बाजार थाने पहुंच गये और थानाध्यक्ष को घटना से संबंधित तहरीर दी. तहरीर मिलने के बाद थानाध्यक्ष ने. मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए स्वयं घटनास्थल का दौरा किया और तत्काल FIR दर्ज करने का निर्देश दिया. रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने आरोपी प्रधानाध्यापक रिजवान अहमद को गिरफ्तार कर लिया।

ताज़ा समाचार

सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH