महिला विधायक के कंधे पर हाथ रख कर सांसद जी ने किया कुछ ऐसा की विधायक को मजबूरी में बदलनी पड़ी,,,

उत्तर प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
महिला विधायक के कंधे पर हाथ रख कर सांसद जी ने किया कुछ ऐसा की विधायक को मजबूरी में बदलनी पड़ी,,,
अलीगढ़ 30 सितंबर 2023 - सांसद सतीश गौतम का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर सुर्खियां बंटोर रहा है. कोल इलाके में आयोजित कार्यक्रम में वह खुले मंच पर शहर विधायक मुक्ता राजा के कंधे पर हाथ रखकर बातें करते नजर आ रहे हैं. इसके बाद विधायक को अपनी कुर्सी बदलनी पड़ी. वह दूसरी जगह जाकर बैठ गईं. मामले से जुड़ा वीडियो दो दिनों से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. हालांकि हमारा वेब पोर्टल इस वायरल वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

वीडियो 25 सितंबर का बताया जा रहा है. कोल विधायक अनिल पाराशर ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर कार्यक्रम का आयोजन किया था. यह कार्यक्रम इलाके के श्रीराम बैंक्वेट हॉल में हुआ था. कार्यक्रम में परिवहन मंत्री दया शंकर सिंह , उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय भी शामिल हुए थे. मंच पर पूर्व महापौर शकुंतला भारती और भाजपा की कार्यकारिणी सदस्य पूनम बजाज भी मौजूद थीं. इसके अलावा जिला पंचायत अध्यक्ष विजय सिंह भी मौजूद थीं. मंच पर शहर विधायक मुक्ता राजा भी मौजूद थीं।

वायरल वीडियो में दिखाई दे रहा है कि शहर विधायक मुक्ता राजा के ठीक बगल भाजपा सांसद सतीश गौतम बैठे हैं. सांसद पहले विधायक के हाथ पर अपना हाथ रखकर कुछ बातें करते हैं. इसके बाद अचानक से विधायक के कंधे पर अपने दोनों हाथ रखकर मुस्कुराने लगते हैं. मंच पर कई अन्य जनप्रतिनिधि भी मौजूद हैं।

भाजपा के अन्य पदाधिकारी भी हैं. सांसद की इस हरकत से विधायक खुद को असहज महसूस करती हैं. कुछ ही देर बाद वह अपनी कुर्सी बदल देती हैं. इसके बाद दूसरी जगह जाकर बैठ जाती हैं. बरौली से भाजपा विधायक ठाकुर जयवीर सिंह भी सांसद की हरकतों पर गौर करते नजर आ रहे हैं।

ताज़ा समाचार

सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH