छत्तीसगढ़ - मोदी और शाह के फार्मूले से बढ़ी पूर्व स्वास्थ्य मंत्री अमर अग्रवाल की चिंता , टिकट पड़ी खतरे में

बिलासपुर , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - मोदी और शाह के फार्मूले से बढ़ी पूर्व स्वास्थ्य मंत्री अमर अग्रवाल की चिंता , टिकट पड़ी खतरे में
बिलासपुर 30 सितंबर 2023 - प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शनिवार को बिलासपुर आ रहे है। लेकिन चुनावी साल में मोदी की इस बड़ी रैली से ठीक पहले ही बीजेपी के एक खेमे में मायूसी छा गयी है। बताया जा रहा है कि PM की रैली की तैयारी को लेकर प्रदेश स्तर पर व्यापक तैयारी की जा रही थी, लेकिन 28 सितंबर को अमित शाह के रायपुर में हुए मैराथन बैठक और विधानसभा चुनाव में सांसदों को उतारने के फैसले ने पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल की चिंता बढ़ा दी है। 

बिलासपुर में 27 सितंबर तक सब कुछ काफी बेहतर ढंग से चल रहा था। अमर अग्रवाल खेमे के नेता बढ़ चढ़कर तैयारी में जुटे हुए थे। लेकिन 28 सितंबर को अमित शाह के रायपुर में हुए मैराथन बैठक और टिकटों के वितरण पर लिये अहम फैसले ने बीजेपी के कई कद्दावर नेताओं को झटका दे दिया है। 

जानकारों की माने तो मध्य प्रदेश की तर्ज पर बीजेपी छत्तीसगढ़ में भी आधा दर्जन से अधिक सांसदों को विधानसभा चुनाव मैदान में उतारने की तैयारी में है। ऐसे में पार्टी हाईकमान बिलासपुर विधानसभा सीट पर अमर अग्रवाल की जगह OBC वर्ग से आने वाले प्रदेश अध्यक्ष और सांसद अरूण साव को मौका दे सकती है। 

अमित शाह के 28 सितंबर की इस बैठक के बाद से ही बिलासपुर में पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल के खेमे में मायूसी छा गयी है। बताया जा रहा है कि पीएम मोदी के आने से पहले ही पूरा बिलासपुर अरूण साव के पोस्टरों से पट गया था।

आलम ये है कि आज पूरा बिलासपुर शहर प्रदेश अध्यक्ष और सांसद अरूण साव के पोस्टरों से पटा हुआ है। मतलब साफ है अगर अमित शाह का फार्मूला छत्तीसगढ़ में लागू हुआ, तो पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल के राजनीतिक कैरियर पर सांसद अरूण साव का ग्रहण लग सकता है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH