क्लिनिक में दिनदहाड़े गोली मार कर डॉक्टर दंपति की हत्या , वारदात के बाद इलाके में मची सनसनी

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
क्लिनिक में दिनदहाड़े गोली मार कर डॉक्टर दंपति की हत्या , वारदात के बाद इलाके में मची सनसनी
छिंदवाड़ा 30 सितंबर 2023 - छिंदवाड़ा के अमरवाड़ा में युवक ने डाक्टर और उनकी पत्नी को गोली मार दी। गोली मारकर सुसाइड का प्रयास भी किया। घटना शनिवार दोपहर 2.15 बजे की बताई जा रही है। BHMS डाक्टर महेश डेहरिया (55) , पत्नी वंदना (50) के साथ अमरवाड़ा के खमरा रोड इलाके में रहते थे। उन्हें जिला अस्पताल छिंदवाड़ा रेफर किया गया, जहां दोनों की मौत हो गई। आरोपित सोनू मालवीय उर्फ प्रिंस (25) भी घायल है। 

मिली जानकारी के अनुसार डाक्टर की क्लिनिक में एक युवक ने अचानक घुसकर फायर किया, जिससे डाक्टर एम.के. डेहरिया सहित उनकी पत्नी को भी गोली लगी। हालत गंभीर होने के कारण प्राथमिक चिकित्सालय से जिला चिकित्सालय रेफर किया गया, जहां डॉक्टरों द्वारा दंपती को मृत घोषित किया गया है। 

इस घटना में आरोपित ने भी अपने आप को भी गोली मारी है। घायल अवस्था में प्राथमिक उपचार के बाद आरोपित को भी जिला चिकित्सालय रेफर किया गया आरोपित की पहचान सोनू उर्फ़ प्रिन्स पिता राजेंद्र निवासी सोनपुर मल्टी छिंदवाड़ा के रूप में की गई है। घटना का कारण अज्ञात है पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला

सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..

सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर

सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,

सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??

सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली

सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी

सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??

यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH