सक्ती के कन्टेन्टमेंट जोन में हफ्ते भर बिकी शराब फटकार मिली तो बंद कराई शराब दुकान ,,

जांजगीर चाम्पा , 03-09-2020 7:07:29 PM
Anil Tamboli
सक्ती के कन्टेन्टमेंट जोन में हफ्ते भर बिकी शराब फटकार मिली तो बंद कराई शराब दुकान ,,
सक्ती 03 अगस्त 2020 - कलेक्टर द्वारा घोषित कंटेनमेंट जोन में जब सब बंद करने का आदेश था, लोगों ने इस आदेश का पालन किया। अधिकारियों ने आम लोगों की दुकानें, प्रतिष्ठान व घरों को भी बंद कराकर आदेश का पालन कराया। लेकिन इसी कंटेनमेंट जाेन के दायरे में आने वाली शराब दुकान को किसी ने बंद नहीं कराया। यह दुकान कलेक्टर के आदेश की अवहेलना करते हुए रोज खुलती रही और अन्य वार्डाें व गांवों के लोग इस कंटेनमेंट जोन में जाकर शराब खरीदते रहे। पर किसी अधिकारी ने इस पर रोक नहीं लगाई। आबकारी अधिकारी दुकान को बंद करने के लिए अलग से आदेश का इंतजार कर कोरोना गाइड लाइन की धज्जी उड़ाते रहे। आखिरकार बुधवार की सुबह शराब की नहीं खुली। उसे बंद कर दुकान पर नोटिस चस्पा की गई।

बुधवार की सुबह कराया गेट बंद और सूचना भी लगाई।

नगर में बढ़ते कोरोना के मरीजों को देखते हुए उन वार्डों में जहां पॉजिटिव केस आए हैं कलेक्टर यशवंत कुमार ने कोविड गाइड लाइन का पालन करने के लिए कंटेनमेंट जोन घोषित किया है। कंटेनमेंट जोन को लॉकडाउन से भी सख्त माना जाता है। यहां नियमों व आदेश का उल्लंघन करने पर कार्रवाई भी की जाती है। इसलिए लोगों ने आदेश का पालन किया लेकिन आबकारी विभाग द्वारा वार्ड नंबर 3 कंटेनमेंट जोन के दायरे में आने वाली शराब दुकान को बंद नहीं कर अवहेलना की गई। यह एरिया वार्ड नंबर 6 से भी लगा हुआ है, वार्ड नंबर 6 भी कंटेनमेंट के दायरे में है। 

आबकारी अफसर ने किया था दावा शराब दुकान बंद कराने कलेक्टर का आदेश नहीं

आबकारी अधिकारी छबिलाल पटेल का तर्क ही अलग था। उन्होंने दुकान बंद करने का आदेश नहीं होने की जानकारी दी। हालांकि एसडीएम डॉ. सुभाष सिंह राज की जानकारी में यह बात आने के बाद उन्होंने रात में ही दुकान बंद करने के लिए निर्देशित किया था।

सरकारी तंत्र द्वारा आदेश की अवहेलना पर कार्रवाई का इंतजार 

पिछले कुछ सालों से शराब दुकान का संचालन सरकारी तंत्र द्वारा ही किया जा रहा है। दुकान संचालन की पूरी जिम्मेदारी इन्हीं लोगों के हाथ में है। इसके बाद भी सरकारी तंत्र द्वारा आदेश की अवहेलना की गई है। अन्य लोगों द्वारा आदेश की अवहेलना करने पर महामारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाती है। यहां प्रशासन द्वारा कार्रवाई की जाएगी या नहीं यह बड़ा सवाल भी है।

शराब दुकान खुली हाेने की जानकारी मिलने पर रात में ही दुकान को बंद करा दिया गया। फिलहाल कार्रवाई नहीं की गई है। नोटिस दी जाएगी।''
डॉ. सुभाष सिंह राज, एसडीएम सक्ती
सक्ती के कन्टेन्टमेंट जोन में हफ्ते भर बिकी शराब फटकार मिली तो बंद कराई शराब दुकान ,,

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में गर्मी से हाहाकार, पारा पंहुचा 37 डिग्री के पार, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
छत्तीसगढ़ में गर्मी से हाहाकार, पारा पंहुचा 37 डिग्री के पार, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
प्रेमी जोड़े की पेड़ पर लटकती लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
प्रेमी जोड़े की पेड़ पर लटकती लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
जांजगीर चाम्पा - शराब पीकर ड्यूटी करना प्रधान आरक्षक अजय सिंह को पड़ा भारी, SP ने किया सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - शराब पीकर ड्यूटी करना प्रधान आरक्षक अजय सिंह को पड़ा भारी, SP ने किया सस्पेंड
छत्तीसगढ़ - तालाब में युवक की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - तालाब में युवक की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ में एक और बड़ा हादसा, ट्रक ने बस को पिछे से मारी टक्कर, हादसे में 05 लोगो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ में एक और बड़ा हादसा, ट्रक ने बस को पिछे से मारी टक्कर, हादसे में 05 लोगो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - होली में रंग लगाने के बहाने 19 साल की युवती के साथ गैंगरेप, घर मे घुसकर चार आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ - होली में रंग लगाने के बहाने 19 साल की युवती के साथ गैंगरेप, घर मे घुसकर चार आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ - अनमोल ट्रेवल्स की बस अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में 06 यात्रियों की मौत, दर्जनों यात्री घायल
छत्तीसगढ़ - अनमोल ट्रेवल्स की बस अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में 06 यात्रियों की मौत, दर्जनों यात्री घायल
सारागांव से सक्ती के बीच चौथी रेल लाईन का परीक्षण आज, हाईस्पीड से दौड़ेगी ट्रेन, पटरी से दूर रहने की अपील
सारागांव से सक्ती के बीच चौथी रेल लाईन का परीक्षण आज, हाईस्पीड से दौड़ेगी ट्रेन, पटरी से दूर रहने की अपील
भारतीय वायु सेना का सुखोई Su‑30MKI फाइटर जेट क्रैश, हादसे में दो पायलटों की मौत
भारतीय वायु सेना का सुखोई Su‑30MKI फाइटर जेट क्रैश, हादसे में दो पायलटों की मौत
बड़ी खबर - बंगाल, बिहार और महाराष्ट्र सहित इन 07 राज्यो के राज्यपाल बदले, देखे किसे मिली कंहा की जिम्मेदारी
बड़ी खबर - बंगाल, बिहार और महाराष्ट्र सहित इन 07 राज्यो के राज्यपाल बदले, देखे किसे मिली कंहा की जिम्मेदारी
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH