रिटायर्ड वैज्ञानिक से 14 लाख रुपए की ठगी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार , ऐसे की थी ठगी ,,

बिलासपुर , 03-09-2020 5:32:06 PM
Anil Tamboli
रिटायर्ड वैज्ञानिक से 14 लाख रुपए की ठगी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार , ऐसे की थी ठगी ,,
बिलासपुर 03 सितम्बर 2020 - लाटरी में महिंद्रा एसयूवी फंसने का झांसा देते हुए रिटायर्ड वैज्ञानिक से 14 लाख रुपए की ठगी कर ली. मामले में बिलासपुर पुलिस ने बिहार से दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में कामयाबी पाई है. आरोपियों के पास से पांच लाख रुपए नगद, एटीएम कार्ड, बैंक पासबुक बरामद किया गया है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, उसलापुर गैलेक्सी अपार्टमेंट में रहने वाले सेवानिवृत्त डीआरडीओं के वरिष्ठ वैज्ञानिक सीएल पटेल के पास अज्ञात नंबर से फोन आया, जिसमें फोनकर्ता ने प्रार्थी को लक्की ड्रा में 14,50,000 रुपए का महिन्द्रा 500 एसयूवी मिलने की जानकारी देते हुए गाड़ी या नगद रुपए लेने का विकल्प दिया. प्रार्थी ने उम्र का हवाला देते हुए नगद लेने की मंशा जताई, जिस पर अज्ञात फोनकर्ता ने 3500 रुपए पंजीकरण शुल्क देने के लिए ऑनलाइन पैसा ट्रांसफर करने को कहा. इसी दौरान अज्ञात फोनकर्ता ने प्रार्थी के इंटरनेट बैंकिंग का यूजर आईडी एवं पासवर्ड हासिल कर उनके खाते से अलग-अलग किश्तों में लगभग 14,50,994 रुपए ऑनलाइन बैकिंग के माध्यम से विभिन्‍न खातों में रुपए ट्रांसफर कर लिए. बार-बार भूलवश रकम ट्रांसफर करने की बात कहकर वापस करने की बात कहते हुए अलग-अलग पांच मोबाइल नंबरों से ठगी की गई है. ठगी का अहसास होने पर प्रार्थी ने थाना सकरी में प्राथमिकी दर्ज कराई.

पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल ने मामले में त्वरित संज्ञान में लेते हुए घटना की जानकारी आईजी दीपांशु काबरा को अवगत कराने के साथ तत्कालिक अतिरिक्त पुलिस ओपी शर्मा, नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाइन आरएन यादव, नगर पुलिस कोतवाली निमेष बरैया के नेतृत्व में थाना प्रभारी सकरी, थाना प्रभारी के साथ प्रभारी साइबर सेल बिलासपुर की टीम घटित कर त्वरित कार्रवाई के लिए आदेशित किया. घटना की जांच में और अग्रिम तकनीकी अनुसंधान के साथ विभिन्‍न नंबरों के विश्लेषण के दौरान पता चला कि जालसाजों का लोकेशन बिहार के जिला नवादा के वारिसलीगंज थाना अंतर्गत बलवापर चकवाई एवं कान्हागांव का है. इसके बाद पुलिस अधीक्षक ने टीम गठित कर आरोपियों की पकड़ने के लिए तत्काल रवाना करने के साथ पुलिस नवादा को भी जानकारी दी गई. बिहार रवाना हुई पुलिस टीम ने स्थानीय पुलिस के सहयोग से ग्राम बलवापार चकवाई में आरोपियों के घर में स्थानीय पुलिस की मदद से घेराबंदी कर दबिश दिया गया जिसमें दो आरोपी गौतम और नीरज को पकड़कर पूछताछ की, जिसमें उन्होंने अन्य सहयोगी के साथ मिलकर घटना को अंजाम देना स्वीकार किया. जो फरार हो गए थे.

आरोपी गौतम कुमार पिता संजय प्रसाद (22 वर्ष) और नीरज कुमार पिता गणेश कुमार (18 वर्ष) से पांच लाख रुपए नगद रकम के साथ बड़ी संख्या में मोबाइल फोन, सिम कार्ड के साथ एटीएम कार्ड और बैंक पासबुक बरामद किया गया है.
रिटायर्ड वैज्ञानिक से 14 लाख रुपए की ठगी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार , ऐसे की थी ठगी ,,

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 30 TI का हुआ ट्रांसफर, PHQ ने जारी किया आदेश
छत्तीसगढ़ - पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 30 TI का हुआ ट्रांसफर, PHQ ने जारी किया आदेश
छत्तीसगढ़ - मौसम विभाग ने जारी किया येलो और ऑरेंज अलर्ट, इन जिलों में जताई आंधी के साथ तेज बारिश की संभावना
छत्तीसगढ़ - मौसम विभाग ने जारी किया येलो और ऑरेंज अलर्ट, इन जिलों में जताई आंधी के साथ तेज बारिश की संभावना
छत्तीसगढ़ - बर्खास्त आरक्षक ने घर मे खेला खूनी खेल, पत्नी और बेटी की बेरहमी से हत्या करने के बाद..
छत्तीसगढ़ - बर्खास्त आरक्षक ने घर मे खेला खूनी खेल, पत्नी और बेटी की बेरहमी से हत्या करने के बाद..
छत्तीसगढ़ - फर्जी मैरिज ब्यूरो का पर्दाफाश, शादी कराने का झांसा देकर की थीं लाखों ठगी, एक युवक और एक युवती गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - फर्जी मैरिज ब्यूरो का पर्दाफाश, शादी कराने का झांसा देकर की थीं लाखों ठगी, एक युवक और एक युवती गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - प्रेमी ने नाबालिग प्रेमिका को चलती ट्रेन से दिया धक्का, कई टुकड़ो में मिली नाबालिग की लाश
छत्तीसगढ़ - प्रेमी ने नाबालिग प्रेमिका को चलती ट्रेन से दिया धक्का, कई टुकड़ो में मिली नाबालिग की लाश
छत्तीसगढ़ - प्रेमी और प्रेमिका ने पेड़ पर फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - प्रेमी और प्रेमिका ने पेड़ पर फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
पत्नी बुलाती थी कॉलगर्ल, पति लाता था ग्राहक, पति और पत्नी मिलकर चला रहे थे सेक्स रैकेट, पुलिस ने मारा छापा
पत्नी बुलाती थी कॉलगर्ल, पति लाता था ग्राहक, पति और पत्नी मिलकर चला रहे थे सेक्स रैकेट, पुलिस ने मारा छापा
सक्ती जिले में खुला एक और नया पुलिस चौकी, IG रामगोपाल गर्ग ने किया शुभारंभ
सक्ती जिले में खुला एक और नया पुलिस चौकी, IG रामगोपाल गर्ग ने किया शुभारंभ
जांजगीर चाम्पा डबल मर्डर में बड़ा अपडेट - इसलिए दिया गया वारदात को अंजाम, मुखौटा और नकली बाल लगा कर पंहुचे थे आरोपी
जांजगीर चाम्पा डबल मर्डर में बड़ा अपडेट - इसलिए दिया गया वारदात को अंजाम, मुखौटा और नकली बाल लगा कर पंहुचे थे आरोपी
जांजगीर चाम्पा से बड़ी खबर - पति और पत्नी की बेरहमी से हत्या, वारदात से गांव में दहशत का माहौल
जांजगीर चाम्पा से बड़ी खबर - पति और पत्नी की बेरहमी से हत्या, वारदात से गांव में दहशत का माहौल
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH