गुरु और शिष्या का रिश्ता हुआ शर्मसार , प्रेक्टिकल में फेल करने की धमकी दे कर शिक्षक छात्रा के साथ करता था,,,

उत्तर प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
गुरु और शिष्या का रिश्ता हुआ शर्मसार , प्रेक्टिकल में फेल करने की धमकी दे कर शिक्षक छात्रा के साथ करता था,,,
हरदोई 28 सितंबर 2023 - गुरु-शिष्य का रिश्ता सबसे पवित्र माना जाता है. लेकिन उत्तर प्रदेश के हरदोई में एक टीचर ने रिश्ते को शर्मसार करने की कोशिश की है. आरोपी टीचर की पहचान 33 साल के शाहनवाज के रूप में हुई है. जो पिछले काफी समय से नाबालिग छात्रा के साथ अश्लील हरकतें कर उसे परेशान कर रहा था. काफी बर्दाश्त करने के बाद छात्रा ने अपने परिजनों से इसकी शिकायत की जिसके बाद परिजन थाने पहुंचे और आरोपी शिक्षक के खिलाफ केस दर्ज कराया।

आरोप है कि सांडी कस्बे के श्री देव दरबार आश्रम इंटर कॉलेज में पढ़ाने वाला एक शिक्षक शाहनवाज ने अपनी ही क्लास की छात्रा के साथ लंबे समय से अश्लील हरकतें कर रहा था. छात्रा ने पुलिस को बताया कि आरोपी शिक्षक उसे बार-बार अपने कमरे में गलत नियत से बुलाता था. इनकार करने पर धमकाता था और साइंस के प्रैक्टिकल में नंबर न देने की बात कहता था।

इतना ही नहीं आरोपी टीचर क्लास में भी पढ़ाते समय बैड टच करता था. पुलिस के मुताबिक टीचर WhatsApp पर अश्लील मैसेज भेजता था और छात्रा को धमकी देकर मानसिक शोषण भी कर रहा था. शिक्षक के उत्पीड़न से परेशान होकर छात्रा ने इसकी जानकारी परिजनों को दी. जिसके बाद थाने में शिकायत दर्ज कराई गई।

इस मामले पर एसपी केशव चंद्र गोस्वामी ने बताया कि मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया और पूरे मामले में कार्रवाई की जा रही है. आरोपी टीचर अपनी ही क्लास की नाबालिग छात्रा को 6 माह से परेशान कर रहा था. फोन पर अश्लील चैटिंग कर अभद्र भाषा का इस्तेमाल कर रहा था. आरोपी फरार है जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

ताज़ा समाचार

सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH