सक्ती - जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी के मौके पर शहर में निकाली गई जुलुस-ए-मोहम्मदी

सक्ती , 29-09-2023 12:44:13 AM
Anil Tamboli
सक्ती - जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी के मौके पर शहर में निकाली गई जुलुस-ए-मोहम्मदी
सक्ती 28 सितंबर 2023 - नगर के सुन्नी मुस्लिम भाईयों के द्वारा ईस्लाम के आखिरी नबी पैगम्बर मोहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम के जन्मदिवस के मौके पर जामा मस्जिद सक्ती से जुलुस-ए-मोहम्मदी निकाली गई जुलुस जामा मस्जिद सक्ती से पुरे नगर भ्रमण करते हुए वापस मस्जिद पहुँची।

जुलुस नगर भ्रमण करने के दौरान सक्ती के मुस्लिम भाईयो के द्वारा समस्त दुकानो और आस पास के लोगो को गुलाब का फुल भेंट कर आपसी भाईचारा का मिसाल पेश किया गया जुलुस नगर भ्रमण के दौरान जगह-जगह जलपान की व्यवस्था समस्त समाज के लोगो के द्वारा किया गया था नबी के जन्मदिवस के मौके पर नबी के द्वारा कहे गये एवं शांति की बात जुलुस मे नारा लगाकर एवं नात शरीफ पढ़ कर बताई गई।

नगर भ्रमण कर जुलुस जामा मस्जिद सक्ती पहुचने पर हुजुर की शान मे सक्ती के पेशईमाम हजरत मोईन रजा के द्वारा उम्दा आवाज मे सलाम पढी गई तत्पश्चात मुल्क की अमन चैन व शांति की दुआ अल्लाह के बरगाह मे सभी सुन्नी मुस्लिम मोमीन भाईयों के द्वारा हाथ उपर कर मांगी गई।

इस अवसर पर सुन्नी मुस्लिम जमात के हाजी तैय्यब अली रिज्वी, हाजी वाहेद खान, हाजी मुनव्वर वारसी, हाजी  गुलाम नबी, भाई महबूब खान, शम्स तमरेज खान, रिजवान खान, आजम खान, राजा भाई, हज्जा भाई, जमाल खान, सुल्तान खान, रमजान खान, सुलेमान खान,बंटी भाई, रज्जब अली, रज्जाक अली, फैजान खान, सोनु खान, शाबा खान, सुहैल खान, रूस्तम खान, राशीद खान, हफिज खान, इकबाल खान, जावेद खान, सकिल अहमद, करीम खान, गुलाम मनिहार, नासिर हुसैन, शफिक अहमद, तैय्यब खान, दानीश खान, इम्तियाज खान, गनी वकील, अलीम खान, ऐजाज खान, अयाज खान, पिन्टू खान, असलम खान, राजु खान,साजिद खान, वाजीद खान, आबिद खान,छोटु खान सहित समस्त नगर के मुस्लिम भाई जुलुस मे शिरकत किये।

इस अवसर पर नगर के पुलिस प्रशासन के जवान सहित महिला पुलिस भी पुरे जुलुस मे मुस्तैद थे जुलुस जामा मस्जिद सक्ती पहुचने पश्चात तमाम नबीयो के सरदार हजरत मोहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम एवं गौस-ए-पाक की मुए मुबारक की जियारत करवाई गई जिस पर जुलुस पर शरीक तमाम मुस्लिम भाईयों के द्वारा पाक साफ होकर व वजु कर दुरूद शरीफ पढ़ते हुए हुजुर की मुए मुबारक की जियारत करते हुए ईद मिलादुन्नबी की मुबारक़बाद मौके पर अपनी-अपनी, ख्वाहिशे, मुराद मांगी गई।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - सट्टा खाईवाल और खिलाड़ी के बीच जमकर मारपीट, FIR दर्ज होते ही खिलाड़ी ने..
छत्तीसगढ़ - सट्टा खाईवाल और खिलाड़ी के बीच जमकर मारपीट, FIR दर्ज होते ही खिलाड़ी ने..
सक्ती जिले से बड़ी खबर- पत्थर से कुचल कर युवक की बेरहमी से हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
सक्ती जिले से बड़ी खबर- पत्थर से कुचल कर युवक की बेरहमी से हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
एक और कथित स्वयंभू बाबा गिरफ्तार, महिलाओं को जाल में फंसा कर बनाता था हवस का शिकार
एक और कथित स्वयंभू बाबा गिरफ्तार, महिलाओं को जाल में फंसा कर बनाता था हवस का शिकार
राजधानी रायपुर में बदले जाएंगे इन चौक चौराहों और सड़कों के नाम, जाने अब क्या होगा नया नाम..
राजधानी रायपुर में बदले जाएंगे इन चौक चौराहों और सड़कों के नाम, जाने अब क्या होगा नया नाम..
सक्ती जिले के बेरोजगार युवाओं को नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 10वी फेल भी कर सकते है आवेदन
सक्ती जिले के बेरोजगार युवाओं को नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 10वी फेल भी कर सकते है आवेदन
सक्ती के माँ महामाई मंदिर से हर नवरात्रि कितनी कमाई करते होंगे साहब, आंकड़े जान कर उड़ जाएंगे होश..
सक्ती के माँ महामाई मंदिर से हर नवरात्रि कितनी कमाई करते होंगे साहब, आंकड़े जान कर उड़ जाएंगे होश..
जांजगीर चाम्पा - प्रेमिका ने किया ब्रेकअप तो नाराज प्रेमी ने उसे कॉलगर्ल बता कर शोसल मीडिया में तश्वीर किया वायरल, हुआ गिरफ्तार
जांजगीर चाम्पा - प्रेमिका ने किया ब्रेकअप तो नाराज प्रेमी ने उसे कॉलगर्ल बता कर शोसल मीडिया में तश्वीर किया वायरल, हुआ गिरफ्तार
शादी नही होने से नाराज प्रेमी जोड़े ने जंगल मे फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
शादी नही होने से नाराज प्रेमी जोड़े ने जंगल मे फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ में अफीम की खेती के बाद अब गांजे की खेती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ में अफीम की खेती के बाद अब गांजे की खेती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
सक्ती - डीजल, पेट्रोल के एक्साइज ड्यूटी में कटौती पर सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा ने जताया पीएम मोदी का आभार
सक्ती - डीजल, पेट्रोल के एक्साइज ड्यूटी में कटौती पर सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा ने जताया पीएम मोदी का आभार
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH