EXCLUSIVE - चुनाव नजदीक आते ही तांत्रिकों की एडवांस बुकिंग शुरू , टिकट और जीत के लिए होगी गुप्त तंत्र क्रियाएं

मध्य प्रदेश , 28-09-2023 7:32:05 PM
Anil Tamboli
EXCLUSIVE - चुनाव नजदीक आते ही तांत्रिकों की एडवांस बुकिंग शुरू , टिकट और जीत के लिए होगी गुप्त तंत्र क्रियाएं
उज्जैन 28 सितंबर 2023 - भगवान महाकाल की नगरी उज्जयिनी तंत्र साधकों का भी बड़ा केंद्र है। मां हरसिद्धी और भगवान कालभैरव का यह नगर रात गहराते ही तंत्र साधना का साक्षी बनता है। चुनाव नजदीक आते ही यहां राजनीति से जुड़े लोगों का आना-जाना तेज हो जाता है।

टिकट पाने , चुनाव जीतने और जीत के बाद मंत्री बनने की इच्छा पूर्ति के लिए कई बड़े नेता भी यहां तांत्रिक अनुष्ठान कराते रहे हैं। इस बार चुनाव से पहले नवरात्र है। नवरात्र में अनुष्ठान के लिए कई माह पहले से कुछ राजनीतिज्ञों ने अग्रिम बुकिंग करा ली है।

पुजारियों और तांत्रिकों के अनुसार 15 अक्टूबर को शारदीय नवरात्र पर घट स्थापना के साथ नेताओं के गुप्त अनुष्ठान शुरू होंगे। इसमें जपात्मक , हवनात्मक व तांत्रिक अनुष्ठान शामिल हैं। उज्जैन में शक्तिपीठ हरसिद्धि, गढ़ कालिका का तथा काल भैरव क्षेत्र में इस तरह के गुप्त अनुष्ठान होंगे। तांत्रिक अनुष्ठान में प्रत्यंगिरा व बगलामुखी की साधाना तथा शतचंडी व लक्ष्यचंडी यज्ञ प्रमुख है। इसमें देवी दुर्गा के बीज मंत्र के संपुट लगाकर दुर्गा सप्तशति के पाठ किए जाते हैं। साथ ही मंत्रों के द्वारा दुर्गा के भेद अनुसार यज्ञ में विशिष्ट सामग्री की आहुति दी जाती है।

अनुष्ठानकर्ता पं. रूपेश मेहता ने बताया राजनेता टिकट प्राप्त करने से लेकर चुनाव में जीत तथा मंत्री पद प्राप्त करने के लिए अनुष्ठान कराते हैं। अनुष्ठान कराने में एक लाख से एक करोड़ रुपये तक का खर्च आता है जिसे नेता खुशी खुशी खर्च करते हैं। ज्योतिषाचार्य पं. अमर डब्बावाला ने बताया तंत्र, मंत्र व यंत्र साधना कार्यसिद्धि व मनोवांछित फल प्रदान करती है। नवरात्र में दस महाविद्या के अलग-अलग स्वरूप की साधना मनोरथ पूर्ण कराती है। इसमें प्रत्यंगिरा व बगलामुखी की साधना प्रमुख है।

सूत्र बताते हैं हाल ही में मालवा क्षेत्र के एक कैबिनेट मंत्री ने और बड़े पद के लिए उज्जैन में गुप्त अनुष्ठान कराया है। इंदौर व देवास रोड के बीच एक आश्रम में अनुष्ठान संपन्न हुआ है। अनुष्ठान के लिए दक्षिण भारतीय विद्वानों को बुलाया गया था। अनुष्ठान संपन्न होते ही इन्हें विशेष वाहनों से यथा स्थान भेज दिया गया।

ताज़ा समाचार

क्षेत्रीय पार्टी का नेता LPG सिलेंडरों की कर रहा था कालाबाजारी, 55 भरे सिलेंडर जप्त होते ही नेता जी हुए फरार
क्षेत्रीय पार्टी का नेता LPG सिलेंडरों की कर रहा था कालाबाजारी, 55 भरे सिलेंडर जप्त होते ही नेता जी हुए फरार
छत्तीसगढ़ - जुआरियो को संरक्षण देना चौकी प्रभारी बृजकिशोर को पड़ा भारी, SSP ने किया लाईन अटैच
छत्तीसगढ़ - जुआरियो को संरक्षण देना चौकी प्रभारी बृजकिशोर को पड़ा भारी, SSP ने किया लाईन अटैच
छत्तीसगढ़ - खुलेआम शराब पीना और बेचना रमेश देवांगन सहित इन 10 लोगो को पड़ा भारी, हुए गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - खुलेआम शराब पीना और बेचना रमेश देवांगन सहित इन 10 लोगो को पड़ा भारी, हुए गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - ट्रक और ट्रेलर में टक्कर के बाद लगी आग, ट्रेलर चालक की जिंदा जलकर मौत
छत्तीसगढ़ - ट्रक और ट्रेलर में टक्कर के बाद लगी आग, ट्रेलर चालक की जिंदा जलकर मौत
छत्तीसगढ़ - अफीम की खेती पर बड़ा खुलासा, अफीम को मक्का बता कर ले रहे थे सरकारी योजना का लाभ
छत्तीसगढ़ - अफीम की खेती पर बड़ा खुलासा, अफीम को मक्का बता कर ले रहे थे सरकारी योजना का लाभ
छत्तीसगढ़ - शमसान घाट में जुआ खेलते राजू साहू और हसन खान सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, जिला पुलिस की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - शमसान घाट में जुआ खेलते राजू साहू और हसन खान सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, जिला पुलिस की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - इस जिले में भी हो रही थी अफीम की खेती, 02 करोड़ कीमत की 18 क्विंटल अफीम के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - इस जिले में भी हो रही थी अफीम की खेती, 02 करोड़ कीमत की 18 क्विंटल अफीम के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - LPG की कालाबाजारी रोकने के लिए ताबड़तोड़ छापेमारी, दो जगहों से 126 सिलेंडर जप्त
छत्तीसगढ़ - LPG की कालाबाजारी रोकने के लिए ताबड़तोड़ छापेमारी, दो जगहों से 126 सिलेंडर जप्त
छत्तीसगढ़ - मामी और भांजे के प्रेम कहानी का हुआ खौफनाक अंत, शादी नही होने से उठाया यह कदम
छत्तीसगढ़ - मामी और भांजे के प्रेम कहानी का हुआ खौफनाक अंत, शादी नही होने से उठाया यह कदम
आज का राशिफल, दिनांक 13 मार्च 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 13 मार्च 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH