बिलासपुर जोन में पांच महीने बाद 4 सितंबर से चलेंगी तीन स्पेशल ट्रेनें , यात्रियों को मिलेगी राहत ,,

बिलासपुर , 03-09-2020 2:05:10 PM
Anil Tamboli
बिलासपुर जोन में पांच महीने बाद 4 सितंबर से चलेंगी तीन स्पेशल ट्रेनें , यात्रियों को मिलेगी राहत ,,
बिलासपुर 03 सितम्बर 2020 - दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे पांच महीने बाद तीन स्पेशल ट्रेनें शुरू करने जा रहा है। यह तीनों ही ट्रेनें 4 सितंबर से शुरू होने वाली हैं। यात्री कोरोना के मापदंडों को ध्यान में रखते हुए इसमें सफर कर पाएंगे। इनमें दो ट्रेनें रूटीन होंगी और एक सप्ताह में 4 दिन दौड़ेगी। रेलवे के अधिकारियों ने इसकी पुष्टि कर दी है। पूरे देश में कोरोना के कारण लॉकडाउन और दूसरी परिस्थितियों के बाद कई यात्री ट्रेनें बंद हैं। रेलवे बोर्ड के निर्देशों के बाद नए नियमाें के अनुसार कुछ स्पेशल ट्रेनें चल रही हैं। फिलहाल रेलवे बोर्ड ने पूरे देश में 100 ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है। इसी क्रम में बिलासपुर जोन तीन स्पेशल ट्रेनें शुरू करने जा रहा है। इनमें दुर्ग-अंबिकापुर, रायपुर-कोरबा और रायपुर केवटी स्पेशल ट्रेन शामिल है। रायपुर और कोरबा स्पेशल ट्रेन को छोड़ दें तो बाकी दोनों ट्रेनें रोजाना पटरियों पर दौड़ेंगी। रायपुर-कोरबा-रायपुर के बीच सप्ताह में 4 दिन ट्रेनों को चलाने की योजना तैयार हो गई है। रेलवे की इस सुविधा से उन यात्रियों को दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा जो ट्रेन से इन जगहों पर सफर करना चाह रहे हैं। वर्तमान स्थिति में इन स्थानों तक पहुंचने के लिए यात्रियों को प्राइवेट गाड़ियां या अन्य व्यवस्थाएं करनी पड़ रही हैं। इन ट्रेनों के चलने के बाद उन्हें काफी हद तक राहत मिलेगी।

अभी जोन से गुजर रहीं कुल 3 ट्रेनें

कोरोना के समय में तीन स्पेशल ट्रेनें पहले से ही चलाई जा रही हैं। और अब तीन और ट्रेनों को चलने की हरी झंडी मिल गई है। इससे बिलासपुर जोन से कुल छह ट्रेनें यात्रियों को सुविधा देने का काम करेंगी। पहले जो ट्रेनें चल रही हैं उनमें मुंबई-हावड़ा स्पेशल, हावड़ा-अहमदाबाद शामिल है।

हफ्ते में यह 4 दिन चलेगी रायपुर कोरबा स्पेशल ट्रेन : रेलवे ने रायपुर-कोरबा रायपुर स्पेशल ट्रेन को हफ्ते में 4 दिन चलाने का फैसला किया है। इसे रविवार,गुरुवार, शुक्रवार और शनिवार को परिचालन करने की हरी झंडी मिल गई है।

कोरोना के बनाए गए मापदंडों का पालन जरूरी 

इन सारी ट्रेनों में सफर करने के लिए मुसाफिरों को कोरोना के मापदंडों का पालन करना जरूरी होगा। टिकट खरीदने से लेकर बैठक व्यवस्था तक वही प्रोटोकॉल लागू होंगे जिसे रेलवे ने तैयार किया है।

"रेलवे के सीनियर पीआरओ संतोष कुमार ने बताया कि टिकट की खरीदी ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों तरीकों से हो सकेंगी। 4 सितंबर से तीन ट्रेनें और चलेंगी। इनमें दुर्ग-अंबिकापुर, रायपुर-कोरबा और रायपुर-केवटी ट्रेनें शामिल हैं।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 30 TI का हुआ ट्रांसफर, PHQ ने जारी किया आदेश
छत्तीसगढ़ - पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 30 TI का हुआ ट्रांसफर, PHQ ने जारी किया आदेश
छत्तीसगढ़ - मौसम विभाग ने जारी किया येलो और ऑरेंज अलर्ट, इन जिलों में जताई आंधी के साथ तेज बारिश की संभावना
छत्तीसगढ़ - मौसम विभाग ने जारी किया येलो और ऑरेंज अलर्ट, इन जिलों में जताई आंधी के साथ तेज बारिश की संभावना
छत्तीसगढ़ - बर्खास्त आरक्षक ने घर मे खेला खूनी खेल, पत्नी और बेटी की बेरहमी से हत्या करने के बाद..
छत्तीसगढ़ - बर्खास्त आरक्षक ने घर मे खेला खूनी खेल, पत्नी और बेटी की बेरहमी से हत्या करने के बाद..
छत्तीसगढ़ - फर्जी मैरिज ब्यूरो का पर्दाफाश, शादी कराने का झांसा देकर की थीं लाखों ठगी, एक युवक और एक युवती गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - फर्जी मैरिज ब्यूरो का पर्दाफाश, शादी कराने का झांसा देकर की थीं लाखों ठगी, एक युवक और एक युवती गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - प्रेमी ने नाबालिग प्रेमिका को चलती ट्रेन से दिया धक्का, कई टुकड़ो में मिली नाबालिग की लाश
छत्तीसगढ़ - प्रेमी ने नाबालिग प्रेमिका को चलती ट्रेन से दिया धक्का, कई टुकड़ो में मिली नाबालिग की लाश
छत्तीसगढ़ - प्रेमी और प्रेमिका ने पेड़ पर फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - प्रेमी और प्रेमिका ने पेड़ पर फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
पत्नी बुलाती थी कॉलगर्ल, पति लाता था ग्राहक, पति और पत्नी मिलकर चला रहे थे सेक्स रैकेट, पुलिस ने मारा छापा
पत्नी बुलाती थी कॉलगर्ल, पति लाता था ग्राहक, पति और पत्नी मिलकर चला रहे थे सेक्स रैकेट, पुलिस ने मारा छापा
सक्ती जिले में खुला एक और नया पुलिस चौकी, IG रामगोपाल गर्ग ने किया शुभारंभ
सक्ती जिले में खुला एक और नया पुलिस चौकी, IG रामगोपाल गर्ग ने किया शुभारंभ
जांजगीर चाम्पा डबल मर्डर में बड़ा अपडेट - इसलिए दिया गया वारदात को अंजाम, मुखौटा और नकली बाल लगा कर पंहुचे थे आरोपी
जांजगीर चाम्पा डबल मर्डर में बड़ा अपडेट - इसलिए दिया गया वारदात को अंजाम, मुखौटा और नकली बाल लगा कर पंहुचे थे आरोपी
जांजगीर चाम्पा से बड़ी खबर - पति और पत्नी की बेरहमी से हत्या, वारदात से गांव में दहशत का माहौल
जांजगीर चाम्पा से बड़ी खबर - पति और पत्नी की बेरहमी से हत्या, वारदात से गांव में दहशत का माहौल
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH