छत्तीसगढ़ - अत्यधिक शराब के नशे में होने के कारण भाग नही पाया युवक और हो गया यह कांड

सरगुजा , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - अत्यधिक शराब के नशे में होने के कारण भाग नही पाया युवक और हो गया यह कांड
अंबिकापुर 27 सितंबर 2023 - सूरजपुर वन मंडल में जंगली हाथियों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। हाथी इंसानों की जान लेने के साथ ही गन्ने एवं धान की फसलों को भी नुक़सान पहुंचा रहे हैं। इसी कड़ी में वन परिक्षेत्र घु‌ई अंतर्गत वन क्षेत्र जजावल के झिलमिला जंगल में जंगली हाथी ने एक ग्रामीण को कुचलकर मार डाला।

घुई के वन परिक्षेत्र अधिकारी रामजनम प्रजापति ने बताया कि ग्राम धूमाडांड़ का रहने वाला सुधु कोड़ाकू पिता रामा उम्र 58 वर्ष अपने अन्य तीन साथियों के साथ अपने घर से झिलमिला जंगल से होते हुए जजावल गया था। जहां उसने अपने साथियों के साथ मिलकर शराब का सेवन किया। इसके पश्चात चारों लोग शाम सात बजे के आसपास झिलमिला जंगल से होते हुए वापस धूमाडांड़ की ओर जाने के लिए निकले।

जंगल में अचानक उनका सामना एक जंगली हाथी से हो गया। अचानक हाथी को सामने देख बाकी के तीन लोग तो जैसे तैसे कर भागने में सफल हो ग‌ए पर अत्यधिक शराब के सेवन के कारण नशे में धुत्त सुधु कोड़ाकू नहीं भाग सका और हाथी ने पहले तो उसे अपनी सूंड़ में लपेटकर नीचे पटका फिर पैरों से कुचल दिया जिसके कारण मौके पर ही उसकी मौत हो गई। सूचना पर रात में ही वन विभाग व चंदौरा हाइवे पुलिस की टीम मौके पर पहुंच ग‌ई थी।

जहां वन विभाग ने घटनास्थल का मुआयना कर उपस्थित ग्रामीणों के समक्ष घटना से संबंधित एक पंचनामा तैयार किया तथा मृतक के स्वजनों को तात्कालिक सहायता राशि के रूप में पच्चीस हजार प्रदान किए। वन विभाग ने मृतक के शव को रात में ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रतापपुर पहुंचा दिया था।

ताज़ा समाचार

सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH