प्रेमिका की सहेली द्वारा युवक का प्राइवेट पार्ट काटने की खबर निकली फर्जी , जाने क्या था असली मामला

उत्तर प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
प्रेमिका की सहेली द्वारा युवक का प्राइवेट पार्ट काटने की खबर निकली फर्जी , जाने क्या था असली मामला
कानपुर 27 सितंबर 2023 - उत्तर प्रदेश के कानपुर से सोशल मीडिया पर एक खबर वायरल हुई, जिसके बाद पुलिस को खुद सामने आकर सफाई देनी पड़ी. वायरल खबर के मुताबिक, चौबेपुर थाना क्षेत्र निवासी एक युवक का शादीशुदा महिला के साथ एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर था. वह देर रात जब शादीशुदा प्रेमिका से मिलने पहुंचा तो वहां उसकी सहेली भी थी. युवक ने वहां प्रेमिका से शारीरिक संबंध बनाए. यह देख प्रेमिका की सहेली भी युवक से शारीरिक संबंध बनाने की जिद करने लगी।

युवक ने जब इसके लिए मना किया तो प्रेमिका की सहेली ने उसका प्राइवेट पार्ट काट दिया. खून से लथपथ हालत में युवक अपने घर पहुंचा. वहां उसकी पत्नी ने जब उसे खून से लथपथ देखा तो तुरंत पुलिस के पास FIR दर्ज करवाई. यह खबर जब वायरल हुई तो पुलिस ने खुद सामने आकर इस पर सफाई देते हुए कहा कि यह महज अफवाह है. जो खबर भी सोशल मीडिया पर वायरल हुई है वह फर्जी है. मामला कुछ और ही है।

बिल्हौर के ACP वाई.पी. सिंह ने बताया कि धर्मेंद्र कुमार (काल्पनिक नाम) का पड़ोस में रहने वाले मुकेश सिंह (काल्पनिक नाम) के साथ किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था. बात बढ़ते-बढ़ते मारपीट तक जा पहुंची. इस दौरान धर्मेंद्र कुमार के प्राइवेट पार्ट में चोट लग गई. घायल हालत में उसे हैलट अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज जारी है।

मामले में किसी भी महिला का नाम नहीं है. घायल युवक ने खुद मुकेश सिंह के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है. फिलहाल इस मामले की तो जांच चल ही रही है. लेकिन यह भी पता लगाया जा रहा है कि कहां से महिला द्वारा धर्मेंद्र के प्राइवेट पार्ट पर हमले की खबर वायरल हुई है।

ताज़ा समाचार

सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH